{"_id":"20fb501c2a3e24a714b7a034c4af3afc","slug":"govt-said-there-is-need-to-improve-the-provisions-of-rusa-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसने कहा हर हाल में लागू होगा रूसा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसने कहा हर हाल में लागू होगा रूसा?
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 03 Aug 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनिवर्सिटी व कॉलेज छात्र संगठनों और प्राध्यापकों के रूसा लागू करने को लेकर जारी विरोध के बीच सरकार ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि रूसा सिस्टम हर हाल में लागू होगा। प्रधानाचार्यों की बैठक में प्रधान सचिव ने साफ किया कि रूसा सिस्टम लागू होगा और इसकी कमियों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने माना कि रिजल्ट में देरी का अहम कारण यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के मध्य सामंजस्य की कमी रहा है। कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के एक दूसरे पर दोषारोपण की स्थिति से बचने और जिम्मेवारियां तय करने के लिए बैठक के दौरान ही कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन
बैठक में प्रधान सचिव ने कॉलेज फंड, प्रिंसिपलों की दो महीने में बैठक, नैक से संबद्धता, पीएमआई सिस्टम से जुड़े कई सुझाव भी दिए गए। प्रिंसिपलों ने उत्तर पुस्तिकाओं की घर में जांच की स्वीकृति, सेल्फ फाइनांस कोर्स के लिए विशेष कमेटी बनाने के भी सुझाव रखे। इस बैठक में प्रदेश भर के 83 से अधिक कॉलेज प्रमुखों ने भाग लिया।
विज्ञापन
कमेटी रखेगी कॉलेजों पर निगाह
एचपीयू और कॉलेजों के बीच सामंजस्य की कमी को दूर करने के लिए प्रधान सचिव की देखरेख में कमेटी बनेगी। इसमें एचपीयू के कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल के सदस्य और आठ कॉलेजों के प्रिंसिपल होंगे। यह कमेटी परीक्षा मूल्यांकन के कंटेंट, कोर्स विजन, माइग्रेशन को लेकर भी सुझाव देगी।
इसके अलावा दूसरी कमेटी संयुक्त सचिव शिक्षा डॉ. एमएस नेगी की अध्यक्षता में बनेगी। इस कमेटी में एमएस नेगी समन्वयक के अलावा सदस्यों में प्रिंसिसल डॉ. जेएस नेगी, डॉ. सतीश शर्मा, डॉ. अशीत मिश्रा, डॉ. अमरजीत सिंह और डॉ. कृष्ण वैद्य शामिल होंगे।
इन मुद्दों पर भी हुआ विचार
- कॉलेजों में युक्तिकरण को लेकर स्टाफ की स्थिति
- रूसा में पेश आ रही समस्याएं
- सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्स चलाने के लिए सरकार की अनुमति
- कॉलेज फेकल्टी के टाइम टेबल बनाने
- अस्सिटेेंट प्रोफेसरों का कार्य तय करना
- सर्विस बुक ऑनलाइन अपडेट करवाना
- कोर्ट केस मामलों पर चर्चा
- स्थानांतरण को लेकर पढ़ाई पर असर
प्रिंसिपलों की भी लगी क्लास
प्रधान सचिव (शिक्षा) बनने के बाद अली रजा रिजवी की प्रिंसिपलों के साथ यह पहली बैठक थी। इस बैठक में प्रधान सचिव ने कई प्रिंसिपलों की अच्छी क्लास भी ली। ऑनलाइन अपडेट की समस्याओं को लेकर स्थिति स्पष्ट करने से पहले एक प्रिंसिपल की अच्छी क्लास लगी और उन्हें हिदायत दी गई कि वे अपडेट रहे।
आप अपने आप को अपडेट नहीं रख सकते और उन्हें कुछ यूं कह दिया... यू सिट डाउन एंड डॉन्ट स्पीक एनीथिंग मोर। बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल को अपनी बात रखने का मौका नहीं मिल पाया।