फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   govt revised term and conditions for tender issue.

अब एक समय में एक ही टेंडर मिलेगा ठेकेदारों को

Sat, 27 Dec 2014 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 27 Dec 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
govt revised term and conditions for tender issue.

ठेकेदारों को अब एक समय में एक ही काम मिलेगा। काम पूरा होने के बाद ही ठेकेदार दूसरे टेंडर में हिस्सा ले सकेंगे। लोक निर्माण विभाग ने यह व्यवस्था इसलिए है कि ठेकेदार एक समय में एक से ज्यादा काम ले रहे हैं। ऐसे में न तो पहले वाला काम पूरा हो रहा है और न ही दूसरा।

विज्ञापन


इससे प्रदेश में विकास कार्य लटक रहे हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि अगर ठेकेदार निर्धारित समय में काम पूरा नहीं करता है तो सिक्योरिटी भी जब्त की जा सकती है। प्रदेश में लोक निर्माण विभाग, भवनों, सड़कों, पुलों, डंगों, टारिंग, सड़कों पर गटका बिछाने का काम करता है। ये कार्य ठेके पर किए जाते हैं।
विज्ञापन


हर महीने विभाग करोड़ों रुपये के टेंडर करता है। विभाग के पास ऐसे दर्जनों ठेकेदार रजिस्टर्ड है, जिनके पास काम रहते हुए भी अन्य विकास कार्यों लेकर उसे पेंडिंग में रखते हैं। ऐसे में ठेकेदार निर्धारित समय में काम पूरा नहीं करते। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पात्र ठेकेदार को मिलने चाहिए टेंडर

ठेकेदार एसोसिएशन के महासचिव सतीश कुमार बिज ने बताया कि पात्र ठेकेदार को विकास कार्य के टेंडर मिलने चाहिए। कई ठेकेदार ऐसे हैं जिनके पास मशीनरियां नहीं हैं, लेकिन वह भी काम लेते हैं।


ऐसे में काम निर्धारित समय पर पूरा नहीं होता है। लोक निर्माण विभाग के ईएनसी नरेश शर्मा ने बताया कि ठेकेदारों को निर्धारित समय पर काम पूरा करने को कहा है। ऐसा नहीं किया गया तो कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed