फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Govt plans for coffee cultivation in Himachal.

क्या बात! सेब के बाद हिमाचल में अब कॉफी भी

Mon, 31 Aug 2015 12:09 PM IST
भूपेंद्र राणा/अमर उजाला, मंडी
भूपेंद्र राणा/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 31 Aug 2015 12:09 PM IST
विज्ञापन
Govt plans for coffee cultivation in Himachal.

सेब के बाद हिमाचल रैबिका और रॉबेस्टा किस्मों की कॉफी भी उगाएगा। मंडी, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों में करीब दस हेक्टेयर भूमि पर इस साल ट्रायल के तौर पर कॉफी के पौधे लगाए जाएंगे। सरकार ने पालमपुर में पौधों की नर्सरी तैयार की है।

विज्ञापन


यहीं से पांचों जिलों के बागवानों को कृषि विभाग मुफ्त पौधे देगा। निचले हिमाचल में 35 डिग्री तक तापमान कॉफी उत्पादन के लिए उपयुक्त माना जा रहा है। तकनीकी अधिकारी (चाय) ईएस कंवर ने बताया कि हिमाचल में कॉफी की पैदावार की भरपूर संभावना है।
विज्ञापन


आम के बगीचों में पैदा हो सकती है कॉफी-
यहां आम के बगीचों में भी खाली जगह पर कॉफी के पौधे लगाकर पैदावार की जा सकती है। एक हेक्टेयर भूमि पर 1700 से 1800 किलोग्राम कॉफी बीन्स तैयार होते हैं। बाजार में एक किलोग्राम कॉफी बीन्स की कीमत 300 से 350 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी के द्रंग, सदर ब्लॉक में बांटे पौधे-
मंडी जिला कृषि उप निदेशक आरके कौंडल ने बताया कि कॉफी की खेती से बागवान अच्छी आमदनी कर सकते हैं। इस साल मंडी जिले में 40 बीघा भूमि पर कॉफी की खेती का ट्रायल किया जाएगा। द्रंग और सदर ब्लॉक में कॉफी के पौधे बांट दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed