{"_id":"6ecdf2e7b8fd53e2b39c8d6914e2de1a","slug":"govt-planning-to-open-skill-development-centre-for-youths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी दूर करने को अब ये फॉर्मूला अपनाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारी दूर करने को अब ये फॉर्मूला अपनाएगी सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sat, 27 Dec 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए जल्द प्रदेश में स्किल डेवलपमेंट काउंसिल का गठन किया जाएगा। इसके चेयरमैन मुख्यमंत्री होंगे। स्किल डेवलपमेंट के लिए सुडैक्स और आम्रपाली कंपनियों के साथ सरकार एमओयू करेगी। दोनों कंपनियों ने महाराष्ट्र में स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम चलाया हुआ है।
विज्ञापन
मंडी में प्रेसवार्ता के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से प्रदेश में रोजगार बढ़ाने को ठोस कदम उठाने का आग्रह किया था। इस पर सरकार ने केंद्र की तर्ज पर प्रदेश में भी स्किल डेवलपमेंट काउंसिल का गठन करने की बात कही हैं।
विज्ञापन
कैबिनेट बैठक में इसकी मंजूरी दी जाएगी। कहा कि युवा कांग्रेस की ओर से सरकार को सुझाव दिया गया कि जिला स्तर पर काउंसिल में राजनीतिक आधार पर कोई नियुक्ति नहीं होनी चाहिए। शिक्षित और स्किल्ड युवाओं को मौका दिया जाए। प्रदेश की सभी आईआईटी में स्किल डेवलपमेंट के लिए प्राइवेट कंपनियों के साथ एमओयू किया जाएगा। कहा कि युवा कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में जनसंपर्क अभियान चलाया है।
विज्ञापन
16 जनवरी से जिला मंडी के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर युवाओं और स्थानीय लोगों की समस्याओं को सरकार से सुलझाने का प्रयास करेंगे। मंडी जिले में पांच डिग्री कॉलेज खोले गए। दो सालों में सरकार ने 750 युवाओं को नोट बुक दिए। इसके अलावा सरकार 517 करोड़ स्कॉलरशिप पर खर्च कर रही है। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्ण चंद, मंडी संसदीय क्षेत्र के युकां अध्यक्ष आदित्य विक्रम आदि मौजूद रहे।