फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Govt orders cancellation of leave of education department staff for vidhan sabha session

शिक्षा विभाग के अफसरों, कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगी रोक

Thu, 11 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 11 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Govt orders cancellation of leave of education department staff for vidhan sabha session

शिक्षा विभाग के अफसरों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। 10 अगस्त से लेकर 27 अगस्त तक स्टाफ को छ्ट्टी नहीं मिलेगी। बारहवीं विधानसभा के बारहवें सत्र (मानसून सत्र) के चलते शिक्षा विभाग में छुट्टियों पर रोक लगाई गई है। 22 अगस्त से शुरू होने वाले मानसून सत्र के चलते उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को प्रस्तावित छुट्टियों और टूअर पर रोक लगाने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने 10 अगस्त से और उच्च शिक्षा निदेशालय ने 16 अगस्त से छुट्टियां बंद की हैं। विभागीय आदेशों के तहत अधिकारियों और उनके तहत काम करने वाले कर्मचारियों को मानसून सत्र के चलते रविवार सहित अन्य छुट्टियों के दौरान भी बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन


विभाग ने विधानसभा में शिक्षा विभाग से संबंधित लगे सभी प्रश्नों के जवाब जल्द देने को भी कहा है। शिक्षा निदेशालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विभाग से संबंधित सभी प्रश्नों के जवाब तैयार होने चाहिए। अधिकारियों के पास हर तरह की जानकारी होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी छुट्टियां हुई हैं रद्द

Govt orders cancellation of leave of education department staff for vidhan sabha session

अतिरिक्त निदेशक प्रशासन, कॉलेज, स्कूल उच्च शिक्षा, संयुक्त निदेशक कॉलेज, संयुक्त निदेशक फाइनेंस एंड अकाउंट, सह निदेशक, उच्च शिक्षा के सभी उपनिदेशक, सभी सरकारी कॉलेजों के प्रिंसिपल, कमांडर एनसीसी और चीफ लाइब्रेरियन सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी सोलन, प्रारंभिक शिक्षा के सभी उपनिदेशक, प्रिंसिपल डाइट की छुट्टियां रद्द करने के आदेश दिए गए हैं। इन अधिकारियों के तहत काम करने वाले स्टाफ को भी छुट्टियां नहीं मिलेगी।

यह जानकारियां मांगी गई है
विभाग में विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों के कितने पद सृजित हैं, कितने पद रिक्त हैं। कितने पद भरे गए हैं। निदेशालय के अधिकारियों ने कितने स्कूलों, कालेजों का निरीक्षण किया। कितने नए स्कूल, कॉलेज खोले गए। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का क्या स्टेटस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed