{"_id":"5ea965e18ebc3e902a3e044a","slug":"govt-is-ensuring-supply-of-raw-materials-and-finished-products-jairam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चे माल और तैयार उत्पाद की आपूर्ति सुनिश्चित कर रही सरकार: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्चे माल और तैयार उत्पाद की आपूर्ति सुनिश्चित कर रही सरकार: जयराम
Wed, 29 Apr 2020 05:04 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 29 Apr 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार कच्चे माल और तैयार उत्पादों की निरंतर आपूर्ति के अलावा उद्योगपतियों को उनकी इकाइयों के सुचारु संचालन को हरसंभव सहायता दे रही है। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को शिमला में वीडियो कांफ्रेंसिंग से कालाअंब क्षेत्र के स्टील उद्योगपतियों के साथ बातचीत में कही। कहा कि सरकार ने देश में कोविड-19 के दृष्टिगत राज्य के विभिन्न उद्योगों, व्यावसायिक इकाइयों जैसे पर्यटन, कृषि और अन्य विद्युत उपभोक्ताओं को विभिन्न छूट दी हैं।
विज्ञापन
औद्योगिक व्यावसायिक और कृषि उपभोक्ताओं को बिजली खपत शुल्क के भुगतान में छूट दी गई है। अप्रैल की खपत को मई 2020 में बिल दिया जाएगा। मई महीने का बिल 30 जून तक लंबित कर दिया है। इस शुल्क को जुलाई, अगस्त और सितंबर में तीन किस्तों में लिया जाएगा। अप्रैल की खपत को 31 मई में जारी होने वाले बिलों को औद्योगिक, वाणिज्यिक और कृषि उपभोक्ताओं के लिए 31 मई या इससे पहले जमा करने पर एक प्रतिशत छूट दी जाएगी। इसकी अधिकतम सीमा 10 हजार रुपये तक होगी।
विज्ञापन
मई की खपत के लिए जून में बिल दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से कारखाने में सामाजिक दूरी का पालन सख्ती से करने का आग्रह किया। आश्वासन दिया कि सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। स्टील उद्योग के प्रतिनिधि हेम राज गर्ग, संजय जैन और पवन सैनी ने विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग मनोज कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान भी उपस्थित थे।
विज्ञापन