सरकारी दवा के सैंपल फेल, बिक्री पर लगी रोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एक सरकारी अस्पताल में दी जा रही दवा का सैंपल भरा था। जांच-पड़ताल में यह सैंपल फेल हो गया है और स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों में इस दवा को प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही कंपनी को नोटिस जारी कर इस मामले में जवाब भी मांगा है।
बीते जुलाई माह में स्वास्थ्य विभाग ने जिला में सरकारी दवा का सैंपल भरा था जिसे जांच के लिए कंडाघाट भेजा गया था। पंद्रह दिनों के भीतर दवा निर्मित कंपनी से जवाब देने के लिए कहा है। ड्रग इंस्पेक्टर चंबा नरेंद्र ठाकुर ने दवा का सैंपल फेल होने की पुष्टि की है।
जांच को कंडाघाट भेजे थे सैंपल
उन्होंने बताया कि दवाई की गुणवत्ता को लेकर उन्हें सूचना मिली थी, जिस आधार पर उन्होंने सरकारी दवा का सैंपल भरा था जिसे जांच के लिए कंडाघाट भेजा गया था। इसमें दवा का सैंपल फेल होने की रिपोर्ट पहुंची है। उन्होंने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा। इसके अलावा भी समय-समय पर दवाइयों के निरीक्षण का अभियान चलाया जाता है।
इसके अलावा पिछले सप्ताह पांगी घाटी में भी दवाइयों की दुकानों में छापेमारी की थी। इसके तहत दुकानदारों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने लाइसेंस को रिन्यू नहीं किया था। दुकानदारों को बीस दिनों के भीतर लाइसेंस रिन्यू करवाने के निर्देश दिए हैं।