{"_id":"5d80db2b8ebc3e93b24e32f2","slug":"govt-has-given-exemption-to-loot-from-farmers-and-apple-growers-rathore","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने किसानों और बागवानों से खुली लूट की दे रखी है छूट: राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने किसानों और बागवानों से खुली लूट की दे रखी है छूट: राठौर
Tue, 17 Sep 2019 06:40 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 17 Sep 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश में अदानी, आढ़ती और लदानी को किसानों और बागवानों से खुली लूट की छूट दे रखी है। यह तीनों मिलकर किसानों और बागवानों का शोषण कर रहें है। सरकार का इन पर कोई अंकुश नहीं है।
विज्ञापन
राठौर ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि प्रदेश के बागवानों का शोषण हो रहा है। सेब के दाम एकाएक गिरना इन तीनों की एक साजिश ही है। इस समय सेब न तो कोल्ड स्टोरेज में जा रहा है और न ही मंडियों में।
विज्ञापन
बाजार से कार्टन ट्रे का गायब होना साजिश लगती है। प्रदेश में इससे पूर्व हमेशा ही बागवानों को समय रहते कार्टन ट्रे और अन्य सामग्री सरकार उपलब्ध करवा दी जाती थी, जो इस बार नहीं हुआ।
विज्ञापन
राठौर ने चिंता जताई कि एचपीएमसी ने सेब उत्पादक क्षेत्रों में पूरी तरह अभी तक अपने कलेक्शन सेंटर तक नहीं खोले हैं। सेब जगह-जगह सड़कों के किनारे सड़ रहा है।