फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   govt fix time slot to cross rohtang pass.

दस से तीन बजे तक ही जा पाएंगे यहां

Thu, 04 Dec 2014 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Updated Thu, 04 Dec 2014 11:54 AM IST
विज्ञापन
govt fix time slot to cross rohtang pass.

रोहतांग दर्रा पार करने वाले वाहनों के लिए लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक का समय निर्धारित किया है। 15 नवंबर के बाद से रोहतांग दर्रा अधिकारिक रूप से बंद हो जाता है।

विज्ञापन


इस बार सुरक्षा मंत्रालय के आदेश के बाद दर्रे को दिसंबर तक बहाल रखा गया है। टॉप पर पानी के जमने से फिसलन है। ऐसे में हादसा न हो, इसके लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


उपायुक्त ने अपने आदेश में कहा कि कोकसर और मढ़ी से आगे सुबह दस बजे से पहले और दोपहर दो बजे के बाद किसी भी वाहन को न आने दिया जाए।

इधर, उपायुक्त लाहौल-स्पीति हंसराज चौहान का कहना है कि उक्त फैसला सुरक्षा कारणों के चलते लिया गया है। सुबह-शाम रोहतांग में पानी जम जाता है।

उल्लेखनीय है कि केलांग डिपो से इस रूट पर दो बसें केलांग से कुल्लू की ओर आ रही हैं, जबकि दो बसें नियमित रूप से लाहौल के लिए भी भेजी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed