फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   govt engaged in preparations after getting approval from PMO office regarding pm Modi dialogue

मोदी संवाद को लेकर पीएमओ कार्यालय से मंजूरी मिलने के बाद तैयारियों में जुटी सरकार

Wed, 08 Sep 2021 05:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Sep 2021 05:11 PM IST
सार

प्रदेश सरकार को पीएमओ कार्यालय से कार्यक्रम की मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस बारे में चर्चा करेंगे। अन्न योजना में सूबे में 7 लाख गरीब परिवारों को 10 किलो राशन का बैग दिया जाएगा। 

विज्ञापन
govt engaged in preparations after getting approval from PMO office regarding pm Modi dialogue
पीएम नरेंद्र मोदी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण अन्न योजना  के पांच लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद करने को लेकर सरकार ने खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग और निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें 25 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। विभाग के अधिकारियों को 15 नाम देने के लिए कहा गया है। इनमें पांच लोगों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के सभी डिपो में बैग पहुंचाएं जाएंगे। डिपो होल्डर ये बैग गरीब परिवारों के लोगों को देंगे। बैठक की अध्यक्षता खाद्य आपूर्ति सचिव सी पालरासू ने की।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार को पीएमओ कार्यालय से कार्यक्रम की मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस बारे में चर्चा करेंगे। अन्न योजना में सूबे में 7 लाख गरीब परिवारों को 10 किलो राशन का बैग दिया जाएगा। बैग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के फोटो लगे हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही है। इसमें गरीब परिवारों को 5 किलो प्रति व्यक्ति मुफ्त राशन दिया जा रहा है। इसमें 2 किलो चावल और 3 किलो गेहूं होता है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना 25 नवंबर तक लागू की गई है। इसके बाद इसे आगे बढ़ाया जाना है या नहीं। इसका निर्णय केंद्र सरकार लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed