{"_id":"6b00471beae7b7f2de01a3a0","slug":"governor-to-issue-directives-in-suraj-murder-case-shimla-news-c-19-sml1002-823000-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज हत्याकांड मामले में देंगे निर्देश : राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज हत्याकांड मामले में देंगे निर्देश : राज्यपाल
विज्ञापन
गेयटी में किया विंटर प्रदर्शनी का शुभारंभ
हत्याकांड के गवाह ने राज्यपाल को लिखा है पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी थियेटर में आयोजित विंटर ट्रैवल प्रदर्शनी का शुभारंभ करने पहुंचे राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि सूरज हत्याकांड के गवाह का पत्र उनके संज्ञान में आया है। इस मामले में जल्द उचित निर्देश दिए जाएंगे।
गौरतलब है कि गुड़िया दुष्कर्म और हत्याकांड के आरोपी सूरज की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में गवाही देने वाले कांस्टेबल दिनेश कुमार ने राज्यपाल से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने पुलिस मुख्यालय और शिमला के वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रताड़ित करने और मनमाने ढंग से निलंबित करने के आरोप लगाए हैं। दिनेश कुमार ने 13 नवंबर को राज्यपाल कविंद्र गुप्ता के सचिवालय में 18 पन्नों की शिकायत सौंपकर मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है। प्रदर्शनी के शुभारंभ के दौरान राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल में पर्यटन विकास का उद्देश्य केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ाना नहीं होना चाहिए, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और स्थानीय संस्कृति का संरक्षण भी सुनिश्चित करना जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यटन रोजगार, उद्यमिता और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है।