{"_id":"cf9421bfc21d7fff3c3a8728a0a3e264","slug":"governor-kalyan-singh-sought-clarification-from-govt-over-bjp-chargesheet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की चार्जशीट पर राज्यपाल ने सरकार से मांगा कमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की चार्जशीट पर राज्यपाल ने सरकार से मांगा कमेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 14 Jul 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते 25 जून को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती की अगुवाई में कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजभवन को सौंपी गई चार्जशीट पर कार्यकारी राज्यपाल कल्याण सिंह ने सरकार से कमेंट मांगा है। प्रदेश सरकार से इस मामले में जल्द स्थिति साफ करने को कहा गया है। चार्जशीट में मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों और अफसरों पर संगीन आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
25 जून को जब चार्जशीट सौंपी थी, उस वक्त राज्यपाल शिमला में नहीं थे। इसके चलते यह चार्जशीट राज्यपाल के प्रधान सचिव संजय गुप्ता को दी गई। राजभवन से इस चार्जशीट फाइल को राजस्थान भेजा गया था। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने कांग्रेस सरकार के 30 महीने के कार्यकाल में 30 घोटालों के संगीन आरोप लगाए हैं। इसमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से लेकर कई मंत्रियों को लपेटा है।
विज्ञापन
चार्जशीट में परिवहन मंत्री जीएस बाली और वन मंत्री पर अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं। उद्योग मंत्री और यूडी मंत्री के नाम लिए बगैर चार्जशीट में घेरा गया है। राज्यपाल को 34 पन्नों के आरोप पत्र में 41 पन्नों के एनेक्जर भी लगाए हैं। राज्यपाल के प्रधान सचिव संजय गुप्ता ने बताया कि राज्यपाल के आदेशानुसार भाजपा की ओर से सौंपी गई चार्जशीट में प्रदेश सरकार से कमेंट मांगा गया है।
विज्ञापन