फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Governor gave the president medals to police officers

इन जवानों की बहादुरी पर हिमाचल को है नाज

Tue, 05 Aug 2014 09:35 PM IST
Updated Tue, 05 Aug 2014 09:35 PM IST
विज्ञापन
Governor gave the president medals to police officers

राज्यपाल उर्मिला सिंह ने मंगलवार को राजभवन शिमला में आयोजित अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की हाजिरी में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राज्य पुलिस और गृह रक्षा के 24 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मेडल दिए।

विज्ञापन


इन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक, गृह रक्षक तथा नागरिक रक्षा पदकों से सम्मानित किया। राज्यपाल ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हरदेश बिष्ट, पृथ्वी राज और शिवराम शर्मा को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया।
विज्ञापन


उन्होंने सराहनीय सेवाओं के लिए अभिषेक त्रिवेदी, बीएम शर्मा, कुलदीप शर्मा, मदन लाल, परस राम, राकेश पठानिया, भुवनेश कुमार और टेक चंद को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनको भी मिला सम्मान

Governor gave the president medals to police officers

राज्यपाल ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हरिसुख सौक्टा और श्रीज्ञान नेगी को गृह रक्षक एवं नागरिक रक्षा पदक से सम्मानित किया। सिंह ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दीपा राम पुंडीर, विजय सिंह, रमेश चंद, मोहिंद्र सेठ, ईश्वर दास, देवा कुमारी, कुमारी सुनीता देवी, कलम सिंह, मंगत राम, मनोरमा शर्मा और रमेश शर्मा को गृह रक्षक एवं नागरिक रक्षा पदक से सम्मानित किया गया।

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव नंद लाल, विधायक अजय महाजन, संजय रतन, योजना आयोग के उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष जैनब चंदेल, मुख्य सचिव पी. मित्रा, पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed