फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   governor acharya devvrat reached igme for health checkup

राज्यपाल आचार्य देवव्रत को आ रहे चक्कर, आईजीएमसी पहुंचे

Thu, 01 Feb 2018 09:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 01 Feb 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
 governor acharya devvrat reached igme for health checkup
राज्यपाल आचार्य देवव्रत इलाज के लिए आईजीएमसी पहुंचे। उन्हें सिर भारी होने और बार-बार चक्कर आने की शिकायत थी।  वह सुबह करीब पौने 11 बजे के आईजीएमसी पहुंचे। इस दौरान न्यूरोलॉजी के डॉक्टर ने राज्यपाल के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन


ईएनटी के डॉक्टरों से भी राज्यपाल के स्वास्थ्य की जांच करवाई गई। बताया जा रहा है कि चक्कर आने की समस्या कान में किसी दिक्कत के चलते भी हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि राज्यपाल को देर रात से ही चक्कर और दाई तरफ सिर के भारी होने की दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन


देर रात भी डॉक्टरों की एक टीम राज्यपाल के घर इलाज के लिए पहुंची थी। इस दौरान भी उनकी स्वास्थ्य जांच की गई। बुधवार को अस्पताल में पहुंचने के बाद राज्यपाल का एहतियात के तौर पर एमआरआई टेस्ट भी करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

लगातार सड़क मार्ग से सफर करने से बिगड़ा स्वास्थ्य

 governor acharya devvrat reached igme for health checkup

दोपहर बाद तक स्वास्थ्य जांच पूरी की गई जिसके बाद दोपहर डेढ़ बजे राज्यपाल आईजीएमसी से लौट आए। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने बताया कि राज्यपाल को चक्कर आ रहे थे। जिसके कारण वह जांच के लिए आईजीएमसी पहुंचे थे। 

सूत्रों का कहना है कि बीते दिनों राज्यपाल दिल्ली से शिमला लौटे थे। इसके बाद वह पालमपुर भी गए। लगातार सफर करने से उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ा है।डॉक्टरी जांच के बाद राज्यपाल को एमआरआई करवाने की सलाह दी गई। सबसे पहले प्लेन एमआरआई किया गया।

इसके बाद कंट्रास्ट लगाकर एमआरआई होना था लेकिन वह उपलब्ध नहीं था। इसे बाहर से मंगाना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन से जब कंट्रास्ट नहीं होने के बारे में पूछा गया तो महकमे में तर्क दिया कि आज अस्पताल में छुट्टी थी जिसके कारण स्टोर बंद था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed