फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Governor Acharya Dev vrat consoles family of minister Karan Singh

राज्यपाल ने दिवंगत मंत्री की पत्नी को बंधाया ढांढस, छलक पड़े आंसू

Mon, 22 May 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 22 May 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
Governor Acharya Dev vrat consoles family of minister Karan Singh

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह के कुल्लू स्थित पैतृक निवास सुल्तानपुर जाकर परिजनों से अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। राज्यपाल ने कर्ण सिंह की पत्नी शिवानी सिंह और उनके पुत्र आदित्य विक्रम सिंह को ढांढस बंधाया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कर्ण सिंह एक सहृदय, मृदु भाषी और नेक दिल इंसान थे। एक अच्छे बेदाग राजनेता के साथ-साथ प्रदेश ने बेहतर समाज सेवी खो दिया है।

कार्य के प्रति समर्पित राजनेता थे कर्ण सिंह

Governor Acharya Dev vrat consoles family of minister Karan Singh

उन्होंने कर्ण सिंह के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि वह अपने कार्य के प्रति समर्पित राजनेता थे। उन्होंने कहा कि उनकी ईमानदारी छवि के कारण कर्ण सिंह का सम्मान मात्र पक्ष के लोग ही नहीं, बल्कि विपक्ष के लोग भी करते थे। 

राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान कर्ण सिंह के भाई महेश्वर सिंह, राज्यपाल के सलाहकार शशिकांत शर्मा तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed