{"_id":"5867f5d04f1c1b047feec217","slug":"governor-acharya-dev-vrat-and-cm-virbhadra-singh-greets-himachal-on-new-year-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी प्रदेश वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी प्रदेश वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 01 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। आचार्य देवव्रत ने अपने संदेश में आशा व्यक्त की है कि नव वर्ष प्रदेश वासियों के जीवन में खुशियां व समृद्धि लेकर आएगा। उन्होंने सभी लोगों से सामाजिक बुराइयां समाप्त करने और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए आगे आकर सहयोग देने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
वहीं, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के लोगों को नववर्ष के अवसर पर खुशहाली और समृद्धि की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई है कि राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उनके अलावा कैबिनेट के मंत्रियों व विधानसभा अध्यक्ष ने भी लोगों को नए साल
विज्ञापन
की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा के प्रदेश सरकार राज्य के संतुलित एवं तीव्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आशा व्यक्त की कि सरकार के प्रयासों और लोगों के सहयोग से प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में विकास एवं उन्नति की नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।
विज्ञापन