राज्यपाल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में दाखिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुका मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने जा रहे राज्यपाल देवव्रत आचार्य की तबीयत बुधवार दोपहर अचानक बिगड़ गई। नाहन रेस्ट हाउस से रेणुका के लिए निकला राज्यपाल का काफिला एक किलोमीटर जाने के बाद लौट आया।
आनन-फानन में राज्यपाल को नाहन के क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल कराया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. संजय शर्मा की अगुवाई में चिकित्सकों ने राज्यपाल की जांच की।
डॉक्टर बोले, क्लाइमेट चेंज की वजह से हुई उल्टियां
करीब ढाई घंटे अस्पताल में रहने के बाद राज्यपाल नाहन सर्किट हाउस लौटे। उपायुक्त बीसी बडालिया और पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवान भी इस दौरान राज्यपाल के साथ मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि राज्यपाल की सघन चिकित्सा जांच की गई। उन्हें किसी प्रकार की कोई शारीरिक परेशानी नहीं है।
क्लाइमेट चेंज की वजह से उन्हें उल्टियां हुईं। कुछ समय बाद वह पूरी तरह स्वस्थ थे। उधर, राज्यपाल का कार्यक्रम रद्द होने के बाद मेले के समापन समारोह की औपचारिकता मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार ने निभाई।