फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Government should supply water through taps, not just on paper: Karn

कागजों में नहीं नलकों में पानी दे सरकार : कर्ण

Sat, 05 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Government should supply water through taps, not just on paper: Karn
शिमला। भाजपा के मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने शिमला में गहराते पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस सरकार और नगर निगम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शहर के कई क्षेत्रों में लोगों को कई-कई दिन बाद पानी मिल रहा है जबकि सरकार 24 घंटे पेयजल उपलब्ध करवाने के दावे करती रही है। कर्ण नंदा ने कहा कि जनता को कागजों में नहीं नलकों में पानी चाहिए। करीब 972 करोड़ रुपये की पेयजल योजना को शिमला की पानी की समस्या का स्थायी समाधान बताया था लेकिन अब योजना में अनियमितताओं की आशंका को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। योजना के तहत 5,500 कनेक्शन और 19 टैंकों का लक्ष्य था लेकिन अभी तक एक भी नया कनेक्शन और टैंक तैयार नहीं हुआ। 136 किलोमीटर लाइन में केवल 51 किलोमीटर तथा 27 किलोमीटर फीडर में से पांच किलोमीटर का काम ही पूरा हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article