फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Government's decision to fallen of dangres tree

जानलेवा पेड़ों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला!

Sat, 26 Jul 2014 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 26 Jul 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
 Government's decision to fallen of dangres tree

विज्ञापन

राजधानी शिमला में लंबे समय से जानलेवा पेड़ों से घबराए लोगों के लिए सरकार ने राहत वाला फैसला लिया है। शहर में गिरने की कगार पर पहुंचे सैंकड़ों पेड़ों को काटने का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश सरकार ने इस मसले पर महत्वपूर्ण फैसला लिया है।



शहर में खतरनाक बन चुके पेड़ों को काटने को कैबिनेट से मंजूरी प्रदान कर दी है। इससे ट्री अथॉरिटी के औचित्य पर ही सवाल खड़े हो गए हैं।

शहर के जंगलों के वन विभाग के पास जाने के बाद जून 2013 से लेकर खतरनाक पेड़ों को सरकार तक भेजने वाली निगम की ट्री अथॉरिटी कमेटी की बैठक नहीं पाई थी।

जिससे शहर भर के 270 पेड़ काटने की अनुमति के मामले लंबित थे। इन खतरनाक पेड़ों के गिरने के डर से पब्लिक परेशान थी।

ट्री अथॉरिटी के जिद्दी रवैए के कारण शहर में 270 पेड़ों को कटवाने के मामले लंबित पड़े हैं। अंत में सरकार ने मामले में हस्तक्षेप कर 101 पेड़ों को काटने की मंजूरी कैबिनेट से दिला दी।
विज्ञापन


इसके साथ ही ऐसे पेड़ों के काटने के मामलों को सरकार तक पहुंचाने के लिए बनी नगर निगम की ट्री अथॉरिटी कमेटी का रोल भी खत्म हो गया है।

इन आवेदनों पर शहरी डिविजन ने फील्ड सर्वे करने के बाद ही सरकार के स्तर पर वन मंत्री की अध्यक्षता में बनी सब कमेटी को मामला भेजा था।

जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। हालांकि, अभी तक सचिव शहरी विकास से वनमंडलाधिकारी शिमला को आदेश जारी नहीं हुए हैं।

शहर और इसके आसपास के स्कूलों के छठी से आठवीं तक का हर छात्र 22 से 31 अगस्त तक वन भूमि पर पौधरोपण कार्यक्रम चलाएगा।

इसमें स्कूलों के इको क्लब को पेड़ों की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वनमंडलाधिकारी शहरी रमन शर्मा ने बताया कि इसकी तैयारियां की जा रही हैं।

खतरनाक पेड़ जल्द कटेंगे : नजीम

शहरी विकास सचिव आरडी नजीम ने बताया कि खतरनाक पेड़ों को काटने को मंजूरी मिल गई है। शहर के ऐसे 100 से अधिक पेड़ काटे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed