फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Government reduced subsidy on Makki seed, Shock to farmers of himachal

Makki Seed Subsidy Reduced: हिमाचल के किसानों को झटका, मक्की बीज पर सरकार ने घटाई सब्सिडी

Thu, 23 Jun 2022 10:28 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, शिमला
विपिन काला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Jun 2022 10:28 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में इस साल मक्की के बीज पर करीब एक करोड़ रुपये का उपदान घटा दिया गया है। इस साल सरकार मक्की के बीज पर 6.09 करोड़ रुपये का उपदान दे रही है।

विज्ञापन
Government reduced subsidy on Makki seed, Shock to farmers of himachal
मक्की(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में इस साल मक्की के बीज पर करीब एक करोड़ रुपये का उपदान घटा दिया गया है। इस साल सरकार मक्की के बीज पर 6.09 करोड़ रुपये का उपदान दे रही है। इसमें केंद्र सरकार ने 63 लख की राशि उपदान में दी है और शेष राशि राज्य सरकार ने जुटाई है। पिछले साल सात करोड़ रुपये सब्सिडी दी गई थी। इस बार केंद्र से मक्की के बीज पर उपदान कम आया है। इस कारण सब्सिडी घट गई है। सरकार ने प्रदेश के किसानों को 15,900 क्विंटल मक्की का बीज उपलब्ध करवाया है। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार सरकार किसानों को 40 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से उपदान दे रही है। प्रदेश में 279 हेक्टेयर क्षेत्र में मक्की की बिजाई की जाती है। 

विज्ञापन


हाल ही में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने के बाद किसानों ने खेतों में मक्की की बिजाई कर ली है। जिन किसानों ने अभी तक किसी कारण से मक्की की बिजाई नहीं की है, वे जुलाई पहले हफ्ते तक यह कार्य कर सकते हैं। सरकार ने किसानों को हाइब्रिड मक्की का बीज उपलब्ध करवाया है। किसान सुपर कंचन बीज की मांग सबसे ज्यादा कर रहे हैं। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के वैज्ञानिकों का दावा है कि इस बीज के किसान 70 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मक्की का उत्पादन ले सकते हैं। किसान कहते हैं कि खेतों में इससे थोड़ी कम मक्की पैदावार मिलती है। कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मक्की के बीज पर उपदान केंद्र सरकार देती है। इस बार उपदान कम आया है। 
विज्ञापन


मक्की बीज के दाम और उपदान
कृषि विभाग के अधिकारी बताते हैं कि मक्की का सिंगल बीज 95 रुपये किलो है, जबकि डबल मक्की का बीज 85 रुपये किलो है। सिंगल बीज में मक्की की पैदावार अपेक्षाकृत अधिक रहती है। दोनों मक्की बीजों पर सरकार 40 रुपये किलो के हिसाब से उपदान दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं कृषि अधिकारी
राज्य के कृषि विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ (एसएमएस) कहते हैं कि किसानों को उपदान पर बीज दिया जा रहा है। बारिश के बाद अधिकांश किसानों ने मक्की की बिजाई कर ली है। इसके बाद भी कोई किसान मक्की की बिजाई नहीं कर पाए हैं तो वह जुलाई के पहले हफ्ते तक यह कार्य कर सकते हैं।

हिमाचल में किसानों को ट्रैक्टर खरीदने को पांच कनाल जमीन की लगाई शर्त हटी

हिमाचल में किसानों को सब्सिडी पर ट्रैक्टर खरीदने के लिए पांच कनाल जमीन की शर्त हटा दी गई है। अब किसान कृषि उपयोग के लिए ट्रैक्टर खरीद पाएंगे। किसानों को कृषि उपयोग के लिए ट्रैक्टर खरीदने पर सरकार की ओर से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है।

राज्य के परिवहन विभाग के प्रधान सचिव आरडी नजीम की ओर से जारी अधिसूचना राज्य के राजपत्र में प्रकाशित होने के बाद से किसानों को काफी राहत मिलेगी। इस अधिसूचना के बाद अब पांच कनाल से अधिक जमीन वाले किसान भी कृषि उपयोग के लिए आसानी से ट्रैक्टर खरीद सकेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed