हिमाचल में यहां खुलेगा इंजीनियरिंग कॉलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला जिले के ज्यूरी में इंजीनियरिंग कॉलेज खुलेगा। राज्य सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में ज्यूरी में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने को मंजूरी दे दी है।
कॉलेज के लिए नोटिफिकेशन भी जारी हो गई है। प्रधान सचिव संजय गुप्ता ने नोटिफिकेशन जारी होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कैबिनेट में रामपुर के ज्यूरी में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने को मंजूरी दी है, जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
अब आल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजूकेशन की टीम दौरा करेगी। ज्यूरी में खुलने वाले इस इंजीनियरिंग कॉलेज के बाद प्रदेश में सरकारी क्षेत्र में चल रहे इंजीनियरिंग कॉलेजों की संख्या अब चार हो जाएगी।
जल्द पूरी की जाएगी औपचारिकताएं
इससे पहले सरकार ने कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में इंजीनियरिंग कॉलेज खोला है। यहां बीते साल से इंजीनियरिंग की कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं।
शिमला के प्रगतिनगर और मंडी के सुंदरनगर में भी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज चल रहे हैं। प्रदेश में 17 इंजीनियरिंग कॉलेज निजी क्षेत्र में चल रहे हैं।
रामपुर के ज्यूरी में खुलने वाले इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए सबसे पहले भूमि का चयन होना है। कॉलेज के लिए जमीन उपलब्ध होने के बाद संबंधित भूमि को प्रदेश सरकार और वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र चाहिए।
यह सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आल इंडिया काउंसिल फार टेक्निकल एजूकेशन से मंजूरी लेनी होगी।