सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, क्लिक कर पढ़ें
प्रदेश के बेरोजगारों के लिए बड़ी खबर है। बिजली बोर्ड ने रोजगार के द्वार खोलते हुए जूनियर टीमेट के 677 पद भरने जा रहा है।
सभी पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे।
इसके लिए बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है और सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित कर दिए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 19 अगस्त सांय पांच बजे तक आवेदन पत्र मुख्य अभियंता कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
पांच अगस्त आवेदन की आखिरी तारीख
जनजातीय क्षेत्रों से संबंध रखने वाले अभ्यर्थियों को इसमें विशेष छूट प्रदान की जाएगी। लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा के पांगी तथा भरमौर उपमंडल और शिमला के डोडरा क्वार उपमंडल के अभ्यर्थी चार सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
अंतिम तिथि तक शाम पांच बजे तक आवेदन हो सकेंगे। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से वायरमैन, इलैक्ट्रीशियन ट्रेड में नियमित कोर्स का आईटीआई प्रमाण पत्र अनिवार्य है।