फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Government job: Arts and physical teachers will be recruited in Himachal schools after four years

सरकारी नौकरी: हिमाचल के स्कूलों में चार साल बाद भर्ती होंगे कला और शारीरिक शिक्षक

Wed, 25 Aug 2021 02:16 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Aug 2021 02:16 AM IST
सार

सीएंडवी अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने कला शिक्षकों के 820 और शारीरिक शिक्षकों के 870 पद भरने को मंजूरी देने के लिए सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सीएंडवी अध्यापक संघ 2018 से लगातार इन पदों को भरने की मांग सरकार तथा विभाग से उठाता रहा है। 

विज्ञापन
Government job: Arts and physical teachers will be recruited in Himachal schools after four years
हिमाचल शिक्षा विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार साल बाद कला और शारीरिक शिक्षकों की भर्ती होगी। आखिरी बार वर्ष 2017 में दोनों श्रेणियों के शिक्षकों के 500 पद भरे गए थे। वर्ष 2018 के बाद भी कला और शारीरिक शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई है। बीते लंबे समय से इन शिक्षकों के पदों को भरने की मांग जारी थी। स्कूलों में अभी शारीरिक शिक्षकों के 1744 और कला शिक्षकों के 1588 पद रिक्त चल रहे हैं। सीएंडवी अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने कला शिक्षकों के 820 और शारीरिक शिक्षकों के 870 पद भरने को मंजूरी देने के लिए सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सीएंडवी अध्यापक संघ 2018 से लगातार इन पदों को भरने की मांग सरकार तथा विभाग से उठाता रहा है। तीन बार इन पदों को भरने के लिए फाइल वित्त विभाग को भेजी गई लेकिन वित्त विभाग से पदों को भरने की स्वीकृति नहीं मिल पाई।

विज्ञापन


दोबारा जब सीएंडवी अध्यापक संघ इन पदों को भरने बारे मुख्यमंत्री से मिला तो उसके बाद मुख्यमंत्री ने चार हजार पद बजट सत्र में शिक्षा विभाग में भरने की मंजूरी दी। उधर, विभिन्न श्रेणियों के चार हजार शिक्षकों के पद भरने का मामला भी बीते कई माह से अटका हुआ था। वित्त विभाग की ओर से मुख्यमंत्री की इस बजट घोषणा को मंजूरी नहीं दी जा रही थी। वित्त विभाग की ओर से आपत्तियां लगाकर प्रस्ताव शिक्षा विभाग को वापस भेजा जा रहा था। बीते दिनों हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने वित्त विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। शिक्षा मंत्री के मामला उठाने पर मुख्यमंत्री ने मंगलवार को हुई बैठक में चार हजार शिक्षकों की भर्ती के प्रस्ताव को लाने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed