{"_id":"694162d30b049672ca008073","slug":"goods-worth-lakhs-stolen-in-broad-daylight-in-tutikandi-shimla-news-c-19-sml1002-648360-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: टुटीकंडी में दिनदहाड़े \nलाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: टुटीकंडी में दिनदहाड़े लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन
घर के बाहर छिपाई चाबी से खोले ताले
सोने की बालियां, हार और मंगलसूत्र ले गए हैं शातिर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के टुटीकंडी क्षेत्र में दिन के उजाले में घर में चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने घर के बाहर छिपाई चाबी निकालकर प्रवेश किया और अलमारी का लॉकर तोड़कर वारदात को अंजाम दे दिया।
बालूगंज पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मीना कुमारी निवासी रिड़का ने बताया कि उनके पति और परिवार के अन्य सदस्य हर रोज की तरह बाहर गए थे। वह आमतौर पर घर की चाबी बाहर ही छिपाकर रखते हैं। इस बारे में आरोपियों ने पता लगाकर इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने चाबी से घर का मुख्य दरवाजा खोला और इसके बाद अलमारी को खोलकर उसमें बने लॉकर को तोड़ दिया। चोर घर से सोने की बालियां, हार और मंगलसूत्र समेत चांदी के सिक्के, 35,00 रुपये की नकदी और अन्य दस्तावेज चुराकर ले गए हैं।
शाम के समय जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि भीतर रखा सामान बिखरा हुआ है और अलमारी खुली है। उन्होंने जांच पड़ताल की तो पता चला कि घर से सोने के आभूषण और अन्य सामान चोरी हो गया है। उन्होंने फौरन मामले की सूचना बालूगंज पुलिस स्टेशन को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जांच में घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में चोरों की आवाजाही दिखाई दे रही है। इस आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जान पहचान वाला हो सकता है शामिल
पुलिस को शक है कि जिस तरह से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इससे प्रतीत होता है कि चोरी के मामले में परिवार का जान पहचान वाला संलिप्त हो सकता है। एसएसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस ने चोरी के मामले में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मामले के हर पहलू की छानबीन कर रही है।