फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Goods train accident: Routes of all trains from Una stalled throughout the day

मालगाड़ी हादसा: ऊना से दिनभर ठप रहे सभी ट्रेनों के रूट, यात्री हुए परेशान

Mon, 18 Apr 2022 06:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना/नंगल
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना/नंगल Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Apr 2022 06:23 PM IST
सार

कोयला उतारकर अंबाला जा रही मालगाड़ी के आगे लावारिस पशु आने से ट्रेन के 16 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन सोमवार को चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश के ऊना और ऊना से चंडीगढ़ जाने वाले कई रेल रूट प्रभावित हो गए। 

विज्ञापन
Goods train accident: Routes of all trains from Una stalled throughout the day
मालगाड़ी हादसा। - फोटो : संवाद

विस्तार

रूपनगर थर्मल प्लांट से कोयला उतारकर अंबाला जा रही मालगाड़ी के आगे लावारिस पशु आने से ट्रेन के 16 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन सोमवार को चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश के ऊना और ऊना से चंडीगढ़ जाने वाले कई रेल रूट प्रभावित हो गए। रविवार देर रात करीब 12.30 बजे यह हादसा पेश आया। सोमवार सुबह से लेकर शाम तक ऊना रेलवे स्टेशन पर कई यात्री वापस लौटने का मजबूर हो गए। कई लोग बस से सफर कर गंतव्य के लिए रवाना हुए। कई यात्री रात से ही टिकट लेकर सुबह पांच बजे चलने वाली ट्रेन के इंतजार में बैठे हुए थे।

विज्ञापन


रूपनगर में हुए हादसे की जानकारी ऊना रेलवे स्टेशन में सुबह चार बजे के आसपास मिली। इसके बाद अधिकारियों ने यात्रियों को सूचित किया। इस पर लोग अन्य साधनों से गंतव्य के लिए रवाना हो गए। ऊना से चंडीगढ़, दिल्ली व जयपुर समेत अलग-अलग स्टेशनों के लिए प्रतिदिन करीब छह ट्रेनें रवाना होती हैं। रूपनगर में मालगाड़ी हादसे के बाद सभी रूट ठप पड़े हैं। हादसे में बिजली के खंभे और तार टूट गए। हादसे से कुछ समय पहले भी एक ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। उधर, रेलवे डीआरएम रूपनगर मोहन सिंह ने कहा कि भट्ठा साहिब गुरुद्वारा के लेवल क्रॉसिंग नंबर-43 के निकट हुए इस हादसे में एक सांड की मौत हुई है, जबकि मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। सोमवार शाम तक ट्रेनों की आवाजाही शुरू करवा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed