फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Goods of 12 street vendors confiscated from Circular Road, Lakkar Bazar.

Shimla News: सर्कुलर रोड, लक्कड़ बाजार से 12 तहबाजारियों का सामान जब्त

Thu, 06 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Goods of 12 street vendors confiscated from Circular Road, Lakkar Bazar.
शिमला। न्यायालय के आदेशों के तहत शहर की मुख्य सड़कों, बाजारों और पैदल रास्तों से अवैध कब्जों और तहबाजारियों को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इस अभियान के तहत नगर निगम शिमला और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने कार्ट रोड और लक्कड़ बाजार में कार्रवाई करते हुए 12 तहबाजारियों का सामान जब्त किया।
विज्ञापन


कार्ट रोड पर पुराने बस अड्डे से लिफ्ट तक संयुक्त टीम ने सड़क किनारे किए गए छह अतिक्रमण हटाए। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चली इस कार्रवाई में नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान ओवरहेड ब्रिज के पास सड़क किनारे फल और सब्जियां बेच रहे लोगों को हटाया गया। इसके अलावा लिफ्ट के समीप बैठे एक तहबाजारी को भी हटाकर उसका सामान जब्त किया गया। नगर निगम क्षेत्र के लक्कड़ बाजार में तहबाजारी इंस्पेक्टर रमेश ठाकुर और उनकी टीम ने नो वेंडिंग जोन में सामान बेच रहे छह तहबाजारियों पर कार्रवाई की। टीम ने इनका सामान जब्त कर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article