{"_id":"f00323be77ff6b0762c2803a9a0cdc9f","slug":"good-news-for-ration-card-holders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के राशनकार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के राशनकार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 09 Jul 2015 09:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के डिपुओं में दालों और रिफाइंड की सप्लाई पहुंच गई है। उपभोक्ताओं को दाल-रिफाइंड का कोटा जून से नहीं मिला है। उपभोक्ता इस बार जून-जुलाई का कोटा ले सकते हैं। अगर कोई सेल्समैन दो महीने का कोटा देने में आनाकानी करे तो उपभोक्ता डीएफसी से शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
सरकार ने डीएफसी को डिपुओं में राशन का स्टॉक जांचने के आदेश भी दिए हैं। हिमाचल में राशनकार्ड परिवारों की संख्या 18 लाख है। इसमें एपीएल परिवारों की संख्या साढ़े बारह लाख है जबकि अंत्योदय अन्न योजना और बीपीएल वाले परिवार शामिल हैं।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने बताया कि उपभोक्ताओं को दो महीने का कोटा एक साथ दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। डिपुओं में राशन की सप्लाई पहुंचा दी गई है।
विज्ञापन
एक-एक किलो कम मिलेगा आटा-चावल
इस महीने एपीएल के करीब साढ़े बारह लाख परिवारों के आटा-चावल के कोटे में कटौती की है। दलील दी गई है कि केंद्र से ही कम सप्लाई मिली है। लिहाजा इस महीने उपभोक्ताओं को 15 के बजाय 14 किलो आटा मिलेगा जबकि चावल 7 के बजाय 6 किलो मिलेगा।