फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Good news for farmers, Rises in prices in Tomato

आसमान छूने लगे टमाटर के दाम, 1800 तक में बिक रहा एक क्रेट

Mon, 24 Jul 2017 12:57 PM IST
वेद प्रकाश ठाकुर/अमर उजाला, सिरमौर
वेद प्रकाश ठाकुर/अमर उजाला, सिरमौर Updated Mon, 24 Jul 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
 Good news for farmers, Rises in prices in Tomato

सिरमौर का लाल सोना कहे जाने वाले टमाटर ने इस बार अपने नाम को चरितार्थ कर गया है। दिनोंदिन बढ़ते दामों से उत्पादकों की खुशी बढ़ गई है। टमाटर ने भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आज तक किसानों को एक पेटी के इतने दाम नहीं मिले थे, जितने बीते बुधवार को दिल्ली में मिले।

विज्ञापन


14 से 15 किलो की एक पेटी ने दिल्ली में एक हजार रुपये का आंकड़ा छू लिया। एक क्रेट 1700 से 1800 रुपये तक बिक रहा है। इलाके के प्रगतिशील किसान रणदेव ठाकुर, राजपाल, सुरेंद्र तोमर, ज्ञानप्रकाश, अर्जुन मेहता, इंद्रप्रकाश वर्मा और सोहन सिंह ने बताया कि इस साल टमाटर का दाम शुरू से अधिक रहा है।
विज्ञापन


पहले किसानों को दिल्ली मंडी में 14-15 किलो की एक पेटी के दाम 400-500 रुपये मिले। फिर दाम बढ़ता चला गया। सात-आठ सौ रुपये प्रति पेटी के दाम भी मिले।

बुधवार को अच्छे टमाटर के दाम रिकॉर्ड एक हजार रुपये प्रति पेटी तक पहुंच गए। क्रेट में भेजा जाने वाला टमाटर भी 1700-1800 रुपये तक पहुंच गया। एक क्रेट में 24-25 किलो टमाटर आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हिसाब से किसानों को 60-70 रुपये किलो दाम मिल रहे हैं। बताया कि पिछले वर्ष टमाटर के दाम अच्छे न मिलने से किसानों को भारी नुकसान हुआ था।

किसानों को टमाटर जैसी नकदी फसल फेंकनी पड़ गई थी। इसलिए किसानों ने इस साल टमाटर कम लगाया। पंजाब और महाराष्ट्र में भी टमाटर की फसल अच्छी न होने से दाम आसमान छू रहे हैं।

इस क्षेत्र के किसान हिमसोना, रेड गोल्ड, डॉक्टर सोना, पीएस-61, 861 और 882 आदि किस्मों के टमाटर लगाते हैं। टमाटर के दाम जब कम होते हैं तो आढ़ती किस्मों का हवाला देकर दामों में फर्क कर देते हैं, लेकिन इस बार तेजी होने से सारी किस्मों के टमाटर के दाम उच्च स्तर पर हैं।


किसानों का कहना है कि लहसुन और फ्रासबीन के दामों में गिरावट होने से उन्हें जो हानि हो रही थी, उसकी भरपाई टमाटर ने कर दी है।

किसानों का कहना है कि टमाटर के दामों में यदि वृद्धि नहीं होगी तो यह दाम अंत समय तक यथावत बने रहने की उम्मीद इसलिए भी है कि अन्य राज्यों में बाढ़ के चलते टमाटर की फसलें नष्ट हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed