राजधानी में यहां पर चलेगी गोल्फ कार्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला के प्रतिबंधित मार्गों पर जल्द ही सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक लोगों को गोल्फ कार्ट की सुविधा मिलेगी। टेंडर होने के बाद अवार्ड लेटर जारी होने के 15 दिन के भीतर शहर में बैटरी वाली गाड़ियां चलना शुरू हो जाएंगी। 18 फरवरी तक बैटरी चलित वाहन चलाने के लिए कंपनियों से टेंडर आमंत्रित किए हैं। पांच फरवरी को इस बाबत प्री बिड मीटिंग होगी।
प्री बिड में आवेदन करने की इच्छुक कंपनियों के सवालों के जवाब दिए जाएंगे। नगर निगम ने गोल्फ कार्ट चलाने के लिए चार रूट तय किए हैं। हर रूट पर चार-चार गाड़ियां चलाई जाएंगी। प्रतिबंधित रूटों पर चलने वाली गोल्फ कार्ट में आठ सवारियां बैठ सकेंगी। नगर निगम ने किराया दस रुपये तय किया है।
मेट्रो की तर्ज पर बनेंगे कार्ड
किराये का भुगतान करने के लिए मेट्रो की तर्ज पर कार्ड बनाए जाएंगे। मशीन में स्वैप कर लोग भुगतान कर सकेंगे। नकद राशि देने वालों को इलेक्ट्रानिक टिक्टिंग मशीन टिकट काटकर दिया जाएगा। बैटरी चलित इन गाड़ियों को चार्जिंग के लिए विशेष स्थान चिह्नित कर दिए जाएंगे। बिजली के बिल का भुगतान कंपनी को स्वयं करना होगा।
आठ सवारियों से अधिक लोगों को बिठाने पर कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त कोर्ट ओवरलोडिंग पर चालान करेगा। महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और मरीजों के लिए 60 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेंगी।
यह रूट हुए फाइनल- संजौली से पुलिस चौकी लक्कड़ बाजार, छोटा शिमला चौक से शिमला क्लब, सीटीओ से बालूगंज वाया चौड़ा मैदान, नवबहार से रिच माउंट रेन शेल्टर
बैटरी आधारित वाहन है गोल्फ कार्ट- गोल्फ कार्ट बैटरी आधारित वाहन है। पर्यावरण संरक्षण के लिए नगर निगम ने शहर के प्रतिबंधित मार्गों पर बैटरी चलित गोल्फ कार्ट चलाने का फैसला लिया है।