फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Gokul Butail said Govt restoring telecom services on top priority, 65 percent damaged sites made functional

Himachal: गोकुल बुटेल बोले- दूरसंचार सेवाओं की बहाली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

Wed, 03 Sep 2025 01:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Sep 2025 01:00 PM IST
सार

गोकुल बुटेल ने कहा कि 25 और 26 अगस्त को मूसलाधार बारिश के कारण चंबा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में दूरसंचार नेटवर्क को भारी नुकसान हुआ था और इस तबाही के कारण इन जिलों में दूरसंचार सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई थीं। 2 सितंबर तक इन जिलों में 65 प्रतिशत क्षतिग्रस्त साइटों को चालू कर दिया गया था।

विज्ञापन
Gokul Butail  said Govt restoring telecom services on top priority, 65 percent damaged sites made functional
गोकुल बुटेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारी बारिश के बीच राज्य सरकार राज्य भर में महत्वपूर्ण दूरसंचार अवसंरचना को बहाल करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है, जिसे भारी नुकसान हुआ है और जिससे आम जनता को असुविधा हो रही है। यह जानकारी मुख्यमंत्री के सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार विभाग के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने दी। कहा कि 25 और 26 अगस्त को मूसलाधार बारिश के कारण चंबा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में दूरसंचार नेटवर्क को भारी नुकसान हुआ था और इस तबाही के कारण इन जिलों में दूरसंचार सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई थीं। 2 सितंबर तक इन जिलों में 65 प्रतिशत क्षतिग्रस्त साइटों को चालू कर दिया गया था।

विज्ञापन


संचार व्यवस्था चरमरा गई थी और क्षेत्र में आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं कनेक्टिविटी के लिए गंभीर चुनौतियां उत्पन्न हो गई थीं। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत राज्य सरकार ने बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए तुरंत चौबीसों घंटे प्रयास शुरू किए और सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को दूरसंचार सेवाओं की बहाली के लिए युद्धस्तर पर काम करने के लिए प्रेरित किया।   गोकुल बुटेल ने कहा कि 2 सितंबर तक केवल 374 साइटें ही निष्क्रिय रहेंगी, जो चंबा जिले में नेटवर्क में 45 फीसदी सुधार दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जहां तक भरमौर क्षेत्र का प्रश्न है, बीएसएनएल की दस साइटों में से पांच साइटों पर माइक्रो-वेव कनेक्टिविटी पर नेटवर्क बहाल कर दिया गया है और शेष साइटों को भी शीघ्र ही बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


ओएफसी बहाली के कार्य में भी लगभग एक सप्ताह लगने की संभावना है।  गोकुल बुटेल ने कहा कि कुल्लू जिले में एयरटेल दूरसंचार सेवाओं की 877 साइटों में से 84.9 प्रतिशत 2 सितंबर तक चालू कर दी गई थीं, जबकि 1173 साइटों में से 65 प्रतिशत रिलायंस जियो दूरसंचार सेवाएं सुचारू रूप से कार्य कर रही थीं। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल की 391 साइटों में से लगभग 20 प्रतिशत दूरसंचार सेवाएं सामान्य रूप से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति जिले में एयरटेल की 63 साइटों में से 96.8 प्रतिशत संचालित हो चुकी हैं, जबकि रिलायंस जियो सर्विसेज की 170 साइटों में से 84.1 प्रतिशत 2 सितम्बर, 2025 तक सुचारू रूप से कार्य कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed