फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Global Achiever Award to Pro. Mahavira.

पढ़िए, इन्हें मिला ग्लोबल अचीवर अवार्ड

Mon, 02 Mar 2015 08:24 PM IST
Updated Mon, 02 Mar 2015 08:24 PM IST
विज्ञापन
Global Achiever Award to Pro. Mahavira.

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के नैनो मैटीरियल पर विश्वस्तरीय शोध कर चुके वैज्ञानिक और भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. महावीर सिंह को ग्लोबल अचीवर अवार्ड से नवाजा गया है। राष्ट्रमंडल फैलो वैज्ञानिक प्रो. सिंह को 22 से 24 फरवरी तक दिल्ली में प्राच्य धरोहर 2015 श्री सत्य साईं अंतरराष्ट्रीय केंद्र नई दिल्ली के सभागार में राष्ट्रीय धरोहर संस्थान कोलकाता ने 38वीं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में यह सम्मान दिया। प्रो. महावीर सिंह के साथ देश के सात और अन्य देशों से आए छह के साथ कुल 13 वैज्ञानिकों को भी अंतरराष्ट्रीय अवार्ड दिया गया।

विज्ञापन


उन्होंने पिछले 15 वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नैनो तकनीक और नैनो मैटीरियल पर उत्कृष्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध किए हैं। प्रो. महावीर ने अवार्ड मिलने का श्रेय अपने विश्वविद्यालय को दिया। यहां उन्हें शोध करने और आगे बढ़ने में हर तरह से सहयोग मिला। विवि के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने प्रो. महावीर सिंह को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन

उपलब्धियों की फेहरिस्त

Global Achiever Award to Pro. Mahavira.

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत उच्च शिक्षा में ई-पीजी पाठशाला में भौतिक विज्ञान से प्रो. महावीर सिंह को संबद्ध किया गया है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सॉलिड स्टेट भौतिकी में संपूर्ण व्याख्यान माला तैयार कर रहे हैं। राष्ट्रमंडल विशेषज्ञ वैज्ञानिक पुरस्कार से अलंकृत हो चुके हैं। राष्ट्रमंडल फैलो के रूप में इंग्लैंड के डंडी विवि तथा फ्रांस विवि में बतौर विजिटिंग प्रोफेसर दो साल कार्य किया है। नैनो मैटीरियल से कम रेडियेशन और उच्च सिग्नल की क्षमता वाले नैनो एंटीना बना चुके हैं।

वर्तमान में ब्रेस्ट विवि से मिलकर इससे अधिक क्षमता वाले नैनो एंटीना पर शोध कर रहे हैं। डीआरडीओ से नैना रडार सिस्टम शोध को करीब एक करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है। इसका सेना संचार, निगरानी में उपयोग हो सकेगा। नैनो मैटीरियल से पानी के शुद्धीकरण, कैंसर के उपचार में इस्तेमाल पर भी शोध कर चुके हैं। उनके मार्गदर्शन में 20 छात्र-छात्राएं पीएचडी और 40 छात्र-छात्राएं एमफिलल पूरी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed