फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Glad to have been a part of the team that won medals for the country: Renuka thakur

Renuka Thakur: रेणुका ठाकुर बोलीं- खुश हूं कि देश को पदक दिलाने वाली टीम का हिस्सा रही

Sun, 14 Aug 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 14 Aug 2022 05:00 AM IST
सार

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम को पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर ने फोन पर विशेष बातचीत में कहा कि उनका राष्ट्रमंडल खेलों का दौरा कामयाब रहा है। 

विज्ञापन
Glad to have been a part of the team that won medals for the country: Renuka thakur
रेणुका सिंह ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट में देश को सिल्वर मेडल दिलाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारीफ की। प्रधानमंत्री ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर से बातचीत भी की। अन्य खिलाड़ियों की प्रधानमंत्री ने सराहना की। यह बात कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम को पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर ने फोन पर विशेष बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि उनका राष्ट्रमंडल खेलों का दौरा कामयाब रहा है। उन्हें थोड़ा मलाल है कि वह देश को स्वर्ण पदक दिलाने से चूक गईं। रेणुका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स से वापस लौटे खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की है।

विज्ञापन


उन्होंने हालांकि सबसे प्रधानमंत्री की बात नहीं हो पाई, लेकिन उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाजी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह पहले शिमला जाएंगी। वहां एक दिन का प्रवास करेंगी। इसके बाद ऊना जाएंगी। उन्होंने बताया कि उनका जल्द क्रिकेट कैंप बंगलूरू में लगना है, जिसके चलते उनका शेड्यूल व्यस्त हो गया है। इस कारण वह अभी धर्मशाला नहीं आ पाएंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान पूरी भारतीय क्रिकेट टीम का तालमेल बहुत अच्छा रहा। उन्होंने बताया कि उन्हें खुशी है कि वह भारतीय क्रिकेट टीम को राष्ट्रमंडल खेलों में पदक दिलाने वाली टीम का हिस्सा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed