फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Glacier fall in chenab river, danger to bridges

हिमखंड गिरने से रुका चिनाब का बहाव, कई पुलों को खतरा

Sun, 29 Jan 2017 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल स्पीति)
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल स्पीति) Updated Sun, 29 Jan 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
Glacier fall in chenab river, danger to bridges

भारी बर्फबारी के बाद हिमाचल में भले ही मौसम खुल गया हो लेकिन पहाड़ों में जगह-जगह हिमखंड गिरने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। लाहौल में चिनाब नदी का बहाव रुक गया है तो किन्नौर में एनएच पांच हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग पूरी तरह ठप है। एनएच 305 औट-बंजार लूहरी और चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे भी बाधित है। लाहौल घाटी में बिजली और टेलीफोन सेवाएं ठप हैं।

विज्ञापन


जिला प्रशासन को यहां हिमखंड गिरने की सही जानकारी नहीं मिल पा रही। फोन पर स्थानीय ग्रामीण राजेश ने बताया कि डिमरू नाले में बीती रात हिमखंड लुढ़कने से चिनाब का बहाव रुक गया है। इससे त्रिलोकनाथ, कुकमसैरी, सलपट और तिंदी पुलों को
विज्ञापन


खतरा हो गया है। डीसी लाहौल स्पीति विवेक भाटिया ने बताया कि पट्टन घाटी में दूरसंचार सेवा ठप है। प्रशासन को अभी सूचना नहीं मिली है। जाहलमा पुलिस के माध्यम से इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचआरटीसी की 50 बसें फंसीं
किन्नौर के एनएच 5 हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग पर भगतनाला और पिंकूनाला में भी हिमस्खलन हुआ है। पूर्वनी झूला, पांगीनाला और खारो में भारी भूस्खलन से आवाजाही चार दिन से बंद है। यहां एचआरटीसी की 50 बसें फंसी हुई हैं।

सीमा सड़क संगठन के ओसी रतन सिंह ने बताया कि एनएच बहाल करने के लिए 400 मजदूर और सात मशीनें जुटी हैं। चंबा-भरमौर एनएच शनिवार को तीसरे दिन भी बहाल नहीं हुआ। यहां ताजा भूस्खलन से मार्ग दोबारा बाधित हो गया।

पांगी, लाहौल में रुक-रुककर बर्फबारी 
चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में शनिवार को दिन भर रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। यहां तीन से चार सेंटीमीटर ताजा हिमपात रिकॉर्ड किया गया है। शनिवार दोपहर बाद लाहौल में भी हल्की बर्फबारी हुई। घाटी में करीब 250 सड़कें बंद हैं।

शनिवार को लाहौल के लिए प्रस्तावित हेलीकॉप्टर की दो उड़ानों में से एक भुंतर से उदयपुर के बीच हुई। तांदी डाइट के लिए दूसरी उड़ान दोपहर बाद खराब मौसम के चलते नहीं हो पाई। हेलीकॉप्टर रोहतांग से लौट आया। 

आज साफ, कल बारिश-बर्फबारी के आसार 
हिमाचल में करीब एक हफ्ते बाद शनिवार को मौसम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को दिन भर धूप खिली रही। रविवार को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। सोमवार को ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा,


शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ इलाकों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 31 जनवरी से दो फरवरी तक राज्य में मौसम साफ बना रहेगा जबकि तीन फरवरी को कुछ क्षेत्रों में फिर बारिश हो सकती है। शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

न्यूनतम तापमान
केलांग     -2.7 
कल्पा     -1.0 
मनाली     -0.6 
शिमला     2.6
धर्मशाला   6.8

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed