फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Glacier Avalanche in Gwajang Nana Keylong lahaul spiti himachal pradesh

हिमाचल : लाहौल के ग्वाजंग नाले में गिरा हिमखंड भागा नदी में पहुंचा

Wed, 07 Apr 2021 05:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 07 Apr 2021 05:25 PM IST
सार

  • बारिश-बर्फबारी से जिले के कई इलाकों में खिसक रहे हिमखंड 
  • अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर में हिमस्खलन की चेतावनी 

विज्ञापन
Glacier Avalanche in Gwajang Nana Keylong lahaul spiti himachal pradesh
नदी में गिरा हिमखंड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाहौल-स्पीति जिला मुख्यालय केलांग से करीब छह किलोमीटर दूर ग्वाजंग नाले में मंगलवार रात विशाल हिमखंड गिरकर भागा नदी में जा पहुंचा। इससे कुछ देर के लिए नदी का प्रवाह रुक गया। हालांकि कुछ समय बाद नदी का प्रवाह सामान्य हो गया और इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। जनजातीय जिले में ताजा बर्फबारी के साथ ही कई इलाकों में हिमखंड खिसकने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


लाहौल-स्पीति में मंगलवार को 10 सेंमी से 40 सेंटीमीटर तक बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। ऐसे में घाटी के भीतर और अटल टनल रोहतांग होकर बसों की आवाजाही रोक दी गई है। वहीं मनाली स्थित सासे ने अटल टनल रोहतांग के साउथ और नॉर्थ पोर्टल समेत लाहौल के कुछ इलाकों में हिमखंड खिसकने का अंदेशा जताते हुए चेतावनी जारी की है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि अटल टनल होकर वाहनों में सफर न करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


वहीं, बीआरओ ने घाटी में सड़क मार्ग से बर्फ हटाना शुरू कर दिया है। तहसीलदार केलांग अनिल कुमार ने कहा कि केलांग के साथ लगते ग्लाजंग नाले से हिमखंड गिरा है, लेकिन भागा नदी का जलस्तर नहीं रुका है। वहीं ठोलंग गांव के समीप वाम तट की पहाड़ी, दारा नाला, भौं नाला, कारगा, डिमरू सहित चंद्रा घाटी के कई हिस्सों में पहाड़ियों से छोटे-छोटे हिमखंड नदी-नालों में गिर रहे हैं। उपायुक्त लाहौल-स्पीति पंकज राय ने कहा कि लोग खराब मौसम के बीच अनावश्यक कार्य से ऊंचाई वाले इलाकों में न जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed