फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Girls from Junga School were crowned overall champions.

Shimla News: जुन्गा स्कूल की बेटियां बनीं ओवरऑल चैंपियन

Thu, 24 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Girls from Junga School were crowned overall champions.
जुन्गा (शिमला)। सुन्नी में हुई अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जुन्गा स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन के साथ विद्यालय का नाम रोशन किया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में दमदार प्रदर्शन के बल पर जुन्गा स्कूल ने ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। इसके अतिरिक्त इस विद्यालय की 13 छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इनमें भूमिका, मधु, साक्षी , प्रियंका, मानवी, गुंजन, महक, मानसी, जैस्मिन, समृद्धि, कृतिका, हर्षिता और मीनाक्षी का चयन हुआ है। इससे विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य महेश शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य और बच्चों ने छात्रा खिलाड़ियों का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता में जुन्गा स्कूल की छात्राओं ने एथलेटिक्स में प्रथम स्थान हासिल कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। हॉकी में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सराहन की टीम को 6-0 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इसके अलावा हैंडबॉल और बास्केटबॉल में भी टीम सेकंड रनर-अप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article