फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Girls are learning to play with current in ITI dhari dharamshala himachal

धर्मशाला: आईटीआई दाड़ी में लड़कियां सीख रहीं करंट से 'खेलना'

Sun, 09 Jan 2022 02:20 PM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 09 Jan 2022 02:20 PM IST
सार

आईटीआई दाड़ी में इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल ट्रेड में इस वर्ष चार छात्राओं ने प्रवेश लिया है। चारों ही छात्राओं का अपने ट्रेड के प्रति रुझान काफी अच्छा है और ट्रेड के अन्य लड़कों के साथ बिजली के उपकरणों को ठीक करना और बनाना सीख रही हैं। 

विज्ञापन
Girls are learning to play with current in ITI dhari dharamshala himachal
लड़कियां सीख रहीं करंट से खेलना - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के आईटीआई दाड़ी (धर्मशाला) में इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल ट्रेड में चार छात्राएं करंट से खेल रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल ट्रेड में प्रवेश लेकर छात्राएं संस्थान में पढ़ रहे युवक छात्रों के साथ बिजली के उपकरण ठीक करने का प्रशिक्षण ले रही हैं। छात्राओं ने कुछ अलग कर दिखाने के जुनून के कारण पुरुष प्राथमिकता वाले इन ट्रेडों में प्रवेश लिया है। जानकारी के अनुसार आईटीआई दाड़ी में इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल ट्रेड में इस वर्ष चार छात्राओं ने प्रवेश लिया है। चारों ही छात्राओं का अपने ट्रेड के प्रति रुझान काफी अच्छा है और ट्रेड के अन्य लड़कों के साथ बिजली के उपकरणों को ठीक करना और बनाना सीख रही हैं। 

विज्ञापन

क्या कहती हैं प्रशिक्षण ले रहीं छात्राएं

रेलवे में जाने के शौक ने दिलाई एडमिशन : काजल
जिला ऊना से आईटीआई दाड़ी में इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिकल का प्रशिक्षण ले रही काजल ने बताया कि उसका सपना रेलवे में जाने का है। इसके चलते ही उसने इस ट्रेड को चुना है। काजल ने बताया कि उसके परिवार के भी कई सदस्य रेलवे में नौकरी कर रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने उसे इस ट्रेड में प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया है। 

विज्ञापन


कुछ नया करने के जनून से लिया प्रवेश : तनु
 इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिकल का प्रशिक्षण ले रहीं जदरांगल की रहने वाली तनु ने बताया कि उसे अपने जीवन में कुछ नया करना था, जिसके चलते उसने इस ट्रेड में प्रवेश लिया है। उसने बताया कि उनकी इंस्ट्रक्टर और साथ पढ़ने वाले छात्र उन्हें सिखाने में काफी मदद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट से नहीं लगता डर : अंकिता 
आईटीआई दाड़ी में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रवेश लेने वाली अंकिता शर्मा ने बताया कि उसे बिजली के करंट से डर नहीं लगता। बिजली के उपकरणों के साथ खेलना उसे बहुत पसंद था, इसके चलते उसने इस ट्रेड में प्रवेश लिया है। उसने बताया कि वह प्रशिक्षण लेने के बाद इसे रोजगार के रूप में भी अपनाएंगी। 

क्या कहते हैं इंस्ट्रक्टर
लड़कियों को सिखाने में नहीं आ रही कोई दिक्कत : कंचन
इलेक्ट्रॉनिक्स के ट्रेड की इंस्ट्रक्टर कंचन शुक्ला ने बताया कि लड़कियों को सिखाने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं आ रही है। लड़कियां पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने ट्रेड से संबंधित कार्यों को कर रही हैं। 


लड़कों की अपेक्षा लड़कियां जल्दी सीख रहीं काम : प्रवीन
वहीं इलेक्ट्रिकल ट्रेड का प्रशिक्षण दे रहे इंस्ट्रक्टर प्रवीन ने बताया कि उनके टेड़ में 18 के करीब लड़के हैं, जबकि दो लड़कियां भी बिजली के उपकरण ठीक करने और बनाने का प्रशिक्षण ले रही हैं। लड़कियां लड़कों की अपेक्षा अधिक मेहनत कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed