फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Girl student of 10th class commit suicide after failed in compartment exam

कंपार्टमेंट विषय में दूसरी बार फेल होने पर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

Fri, 02 Nov 2018 01:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 02 Nov 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
Girl student of 10th class commit suicide after failed in compartment exam

दसवीं कक्षा में कंपार्टमेंट विषय की परीक्षा में दूसरी बार फेल होने पर ग्यारहवीं की छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना हमीरपुर जिले की पुलिस चौकी गलोड़ के तहत पड़ते प्लासी फाहल गांव की है। चार वर्ष पहले मृतका के भाई की भी मौत हो गई थी।

विज्ञापन


ऐसे में वह मां-बाप की अकेली संतान थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नेहा कुमारी(16) ने जहर निगल लिया। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे गलोड़ अस्पताल ले आए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया।

विज्ञापन

Girl student of 10th class commit suicide after failed in compartment exam

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में लड़की की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि टांडा ले जाते समय छात्रा की मौत हो गई। उसके पिता लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करते हैं जबकि माता गृहिणी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार छात्रा दसवीं के एक विषय की परीक्षा में दूसरी बार फेल हो गई थी। इससे वह तनाव में थी।

माना जा रहा है कि इसी तनाव के चलते उसने ऐसा कदम उठा लिया। पुलिस चौकी प्रभारी गलोड़ विक्रम सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लड़की की दसवीं कक्षा में कंपार्टमेंट थी। इस विषय की परीक्षा में वह पास नहीं हो पाई। बहरहाल, पुलिस हर एंगल को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed