छात्रा हत्याकांड: हत्या के बाद बेखौफ घूमता रहा आरोपी, बिल कलेक्शन भी की
हत्या के आरोपी ने पांच अप्रैल को वारदात के बाद पहले तो आसपास के कुछ घरों में अखबार के बकाया बिल की वसूली की। दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे एक घर में नगर पंचायत की तरफ से लगाई जाने वाली नंबर प्लेट लगाने पहुंचा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब शहर के प्रतापनगर में छात्रा की हत्या के बाद आरोपी बाजार में बेखौफ घूमता रहा। उसने कई घरों से बिल का कलेक्शन भी किया। वारदात के बाद वह एक रेस्तरां में पहुंच गया और पसंद का खाना खाया। आरोपी के रेस्तरां में आने की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी ने पांच अप्रैल को वारदात के बाद पहले तो आसपास के कुछ घरों में अखबार के बकाया बिल की वसूली की। दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे एक घर में नगर पंचायत की तरफ से लगाई जाने वाली नंबर प्लेट लगाने पहुंचा। इसके बाद आरोपी रात के लगभग आठ बजे के बाद अंब बस अड्डा के समीप के एक रेस्तरां में पहुंचा। जहां पहले उसने वेज मोमोज का ऑर्डर दिया।
ऑर्डर बदलने पर उसकी अटेंडेंट से बहस भी हुई। संयोगवश रेस्तरां मालिक मौके पर पहुंच गया। उसके बाद उक्त आरोपी ने कहा कि ‘देखो शहर में कैसी हैवानियत हो गई। जिसने भी यह काम किया है, उसे तो गोली मार देनी चाहिए या फांसी पर लटका देना चाहिए’। उसने रेस्तरां मालिक को अपनी शादी में बुलाने की बात भी कही। यहां कामकाज को लेकर भी उसने बातचीत की। इसके बाद वह रेस्तरां से चला गया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह वारदात को अंजाम देने के बाद भी किस तरह बेखौफ होकर बाजार में घूमता रहा और खुद ही इस वारदात की लोगों से चर्चा कर माहौल की जानकारी भी लेता रहा। उधर, रेस्तरां मालिक राजेश के अनुसार वारदात के बाद आरोपी से मुलाकात हुई थी। उसने घटना की निंदा करते हुए दोषी को फांसी पर लटकाने व गोली मारने की बात कही थी।