फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Girl commit suicide after not getting admission in PhD

गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा ने पीएचडी में एडमिशन न मिलने पर उठाया खौफनाक कदम

Mon, 19 Mar 2018 11:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर Updated Mon, 19 Mar 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
Girl commit suicide after not getting admission in PhD

एमए और एमफिल में गोल्ड मेडलिस्ट रही होनहार छात्रा ने पीएचडी में प्रवेश न मिलने पर खौफनाक कदम उठा लिया। हिमाचल के जिला बिलासपुर की छात्रा ने पीएचडी में प्रवेश न मिलने पर फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


बीते दिनों छात्रा ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा दी थी। चयन न होने से वह काफी परेशान थी। शनिवार दोपहर को छात्रा ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के इस कदम से परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। इस होनहार छात्रा ने केंद्रीय विवि धर्मशाला से एमए की डिग्री गोल्ड मेडल के साथ हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्कालीन राष्ट्रपति ने उसे गोल्ड मेडल से नवाजा था। उसने एमफिल बठिंडा यूनिवर्सिटी से की। इसमें भी उसे गोल्ड मेडल मिला था।

फंदे से लटकी हुई थी बेटी

Girl commit suicide after not getting admission in PhD

पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि दोपहर के खाने के बाद उनकी बेटी अपने कमरे में सोने चली गई। दोपहर 3:45 बजे जब उसे उठाने गए तो कमरा अंदर से बंद था। बड़ी देर तक खटखटाने पर भी जब उसने कमरा नहीं खोला तो शक होने पर दरवाजा तोड़ा गया।

अंदर बेटी फंदे से लटकी हुई थी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी की अगवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि छात्रा ने फंदा लगा कर जान दे दी है। प्रारंभिक जांच में पाया कि छात्रा काफी होनहार थी। उसे गोल्ड मेडल भी मिले थे, लेकिन पीएचडी में इस बार प्रवेश नहीं हो पाया है, जिस कारण छात्रा तनाव में थी।

तीन माह में चौथी घटना

Girl commit suicide after not getting admission in PhD

1. 22 दिसंबर 2017 को कसौली इंटरनेशनल स्कूल सोलन का छात्र इंटरनल परीक्षा बीच में छोड़ हॉस्टल चला गया और उसने गैलरी में फंदा लगाकर जान दे दी। 
2. 24 जनवरी 2018 को जेपी यूनिवर्सिटी वाकनाघाट के छात्र ने ग्रेड प्वाइंट कम आने पर किराये के कमरे में फंदा लगाया लिया। 
3. 6 मार्च 2018 को मंडी के सरकाघाट में 12वीं की छात्रा का पहला ही अंग्रेजी का पेपर अच्छा न होने पर घर पर चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed