{"_id":"5d7ca9568ebc3e0138748831","slug":"girl-commit-suicide-after-failed-in-himachal-police-bharti-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में असफल होने पर युवती ने जहर निगल दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में असफल होने पर युवती ने जहर निगल दी जान
Sat, 14 Sep 2019 03:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहुंता (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहुंता (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 14 Sep 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में असफल होने पर भटियात उपमंडल में एक युवती ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। लिखित परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ था। शुक्रवार रात को ही युवती ने जहर निगल लिया, जिसके बाद हालत बिगड़ने पर उसे टांडा मेडिकल कॉलेज में लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रोजमर्रा की तरह खाना खाने के बाद शुक्रवार रात युवती अपने कमरे में सोने चली गई। कुछ देर बाद युवती की तबीयत बिगड़ने पर उसके चीखने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य कमरे में पहुंचे।
विज्ञापन
युवती ने उन्हें जहर निगलने की बात बताई। परिवार वाले उपचार के लिए उसे पहले शाहपुर अस्पताल ले गए। यहां से डॉक्टरों ने उसे टांडा रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन