{"_id":"666d9b80c2680da62a0a00e8","slug":"giripar-daughter-kavita-pundir-will-be-seen-in-the-haryanvi-song-dil-tham-ke-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kavita Pundir: हरियाणवी गीत दिल थाम के में नजर आएंगी गिरिपार की बेटी कविता पुंडीर, कई एलबम में कर चुकी हैं काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kavita Pundir: हरियाणवी गीत दिल थाम के में नजर आएंगी गिरिपार की बेटी कविता पुंडीर, कई एलबम में कर चुकी हैं काम
Sat, 15 Jun 2024 07:18 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sat, 15 Jun 2024 07:18 PM IST
सार
जिला सिरमौर के गिरिपार की बेटी कविता पुंडीर अब हरियाणवी गीत में नजर आएंगी। इस एलबम गीत की शूटिंग हरियाणा, पंजाब के अलावा कई जगहों पर पर हुई है।
विज्ञापन
गिरिपार क्षेत्र की कविता पुंडीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गिरिपार की बेटी कविता पुंडीर हरियाणवी गीत दिल थाम के में नजर आएंगी। वे टीवी डांस शो, पंजाबी, हिंदी, पहाड़ी, एलबम सांग में अभिनय कर चुकी हैं। गिरिपार के शखोली बिराखना गांव की कविता को मॉडलिंग और डांसिंग में रुचि रही है।
विज्ञापन
श्री गुरु गोबिंद सिंह डिग्री कॉलेज की पूर्व छात्रा कविता पुंडीर दिल थाम के गीत में नजर आएंगी। इस एलबम गीत की शूटिंग हरियाणा, पंजाब के अलावा कई जगहों पर पर हुई है। शूटिंग पूरी हो चुके है, शीघ्र ही नया गाना रिलीज होगा। वर्ष 2017 में मिस आईवा हिमाचल रह चुकी कविता मॉडलिंग व एक्टिंग में नाम कमा रही हैं। वे एक चैनल के डांस के लाइव शो और पंजाबी, पहाड़ी एलबम गीतों में अभिनय कर चुकीं है। हरियाणवी गीत रोहित राणा और मुस्कान ठाकुर ने गाया है। इसके गीतकार आरडी परमार और निदेशक इंद्र सिंह हैं। इसमें लकी कंबोज नायक व कविता पुंडीर नायिका की भूमिका में हैं।
विज्ञापन