फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ginger, Tulsi flavor will be available with Dhingri mushroom, scientists of Mushroom Directorate Solan are doi

Research: ढिंगरी मशरूम के साथ मिलेगा अदरक, तुलसी का भी जायका, खुंब निदेशालय सोलन के वैज्ञानिक कर रहे शोध

Wed, 08 Feb 2023 11:20 AM IST
Krishan Singh ललित कश्यप, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
ललित कश्यप, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Feb 2023 11:20 AM IST
सार

 प्रारंभिक शोध में अदरक के अवशेष पर ढिंगरी मशरूम तैयार कर ली गई है। शोध से जांचा जा रहा है कि अदरक के अवशेष पर ढिंगरी मशरूम तैयार करने पर इसके गुण भी इसमें आए हैं या नहीं। 

विज्ञापन
Ginger, Tulsi flavor will be available with Dhingri mushroom, scientists of Mushroom Directorate Solan are doi
खुंब अनुसंधान निदेशालय में ढिंगरी मशरूम पर शोध व निदेशक डॉ. वीपी शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

अब मशरूम में स्वाद के साथ इसमें तुलसी, अदरक, लेमन ग्रास समेत अन्य औषधीय गुण भी मिलेंगे। खुंब अनुसंधान निदेशालय के वैज्ञानिक औषधीय पौधों के अवशेषों पर ढिंगरी मशरूम उगा रहे हैं। प्रारंभिक शोध में अदरक के अवशेष पर ढिंगरी मशरूम तैयार कर ली गई है। शोध से जांचा जा रहा है कि अदरक के अवशेष पर ढिंगरी मशरूम तैयार करने पर इसके गुण भी इसमें आए हैं या नहीं। लेमन ग्रास और तुलसी पर भी शोध चल रहा है। अगर प्रशिक्षण सफल रहा तो मशरूम बेहतरीन आहार के साथ प्राकृतिक जड़ी-बूटियों के गुणों के साथ तैयार होगी।

विज्ञापन


इस शोध पर डीएमआर सोलन के वैज्ञानिक डॉ. बृज लाल अत्री और डॉ. अनुराधा काम कर रहे हैं। देशभर में वर्तमान में ढिंगरी मशरूम गेहूं के भूसे, गन्ने की खोई, पराली समेत पराली पर भी तैयार की जा रही है। खुंब निदेशालय पहली बार औषधीय पौधों पर मशरूम तैयार करने का शोध कर रहा है। अदरक के अवशेष पर ढिंगरी मशरूम उगाने का शोध सफल रहा है। इसमें तैयार मशरूम को सुखाकर इसमें मौजूद गुणों की जांच की जा रही है। सफलता मिलने के बाद किसानों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। वैज्ञानिकों का दावा है कि मशरूम स्वाद के साथ यह औषधीय गुणों से भरपूर होगी।
विज्ञापन


निदेशालय के वैज्ञानिक औषधीय पौधों के अवशेषों पर ढिंगरी मशरूम तैयार करने का शोध कर रहे हैं। अदरक उगाने का सफल शोध रहा है। अब इसके गुणों की जांच की जा रही है। तुलसी, लेमन ग्रास पर भी ढिंगरी मशरूम उगाने का काम किया जा रहा है। इसके बाद इसके गुणों की भी जांच होगी। यह मशरूम औषधीय गुणों से भरपूर होगी।- डॉ. वीपी शर्मा, निदेशक, खुंब अनुसंधान निदेशालय सोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed