फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Get the buses running in Saraj and Chhatri running soon

Shimla News: सराज और छतरी में जल्द शुरू करवाएं बंद पड़ी बसें

Mon, 19 Jan 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Get the buses running in Saraj and Chhatri running soon
सीपीआईएम, जनवादी नौजवान सभा का आग्रह
विज्ञापन

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक जिंदल को सौंपा मांगपत्र
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सीपीआईएम और जनवादी नौजवान सभा की स्थानीय इकाई ने सिराज तथा छतरी की परिवहन समस्याओं को लेकर सोमवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा।


सीपीआईएम की लोकल कमेटी सराज और जनवादी नौजवान सभा इकाई छतरी के चंद्रकांत वर्मा और सैंज इकाई के अनिल ठाकुर ने प्रबंध निदेशक से परिवहन निगम की बसों को निर्धारित समयसारिणी के अनुसार संचालित करने की मांग की। क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थी मंडी, करसोग, रामपुर, कुल्लू और शिमला में पढ़ाई करते हैं। मरीजों को उपचार के लिए करसोग, नेरचौक या फिर आईजीएमसी शिमला आना पड़ता है, लेकिन पिछले कुछ समय से क्षेत्र के निगम के कई महत्वपूर्ण रूट बंद पड़े हैं। उन्होंने मंडी से रिकांगपिओ, रामपुर से गाडागुसैणी बस, करसोग से छतरी, करसोग-गाड़ागुसेणी, करसोग- थुनाग, मंडी- छतरी और छतरी मुद्रिका रूट की बसें को नियमित रूप से चलाने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article