{"_id":"647dfecb8519eaf3cb0eb166","slug":"get-ready-for-an-exciting-journey-hrtc-will-start-bus-service-on-leh-delhi-route-from-june-8-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leh-Delhi Route: रोमांचक सफर के लिए हो जाइए तैयार, लेह-दिल्ली रूट पर इस दिन से बस सेवा शुरू करेगा एचआरटीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Leh-Delhi Route: रोमांचक सफर के लिए हो जाइए तैयार, लेह-दिल्ली रूट पर इस दिन से बस सेवा शुरू करेगा एचआरटीसी
Tue, 06 Jun 2023 11:18 AM IST
Krishan Singh
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:18 AM IST
सार
लेह-दिल्ली रूट पर 30 घंटे के सफर में तीन चालक और दो परिचालक सेवाएं देते हैं। लेह से चलने पर पहला चालक बस को केलांग पहुंचाता है।
विज्ञापन
दिल्ली-लेेह बस(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ी रास्तों और बर्फ की दीवारों के बीच लेह तक सफर के शौकीन सैलानियों और आम लोगों के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) का केलांग डिपो आठ जून से देश के सबसे लंबे और ऊंचाई वाले लेह-दिल्ली रूट पर बस शुरू कर रहा है। लेह से दिल्ली तक करीब 1026 किलोमीटर लंबे सफर का 1740 रुपये किराया होगा। निगम की मानें तो पिछले साल 15 जून को दिल्ली-मनाली-सरचू-लेह के लिए बस शुरू हुई थी। इस बार एक हफ्ता पहले बस सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन
इस रूट पर करीब 30 घंटे का सफर है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल समेत लेह-लद्दाख़ घूमने का अवसर मिलता है। खास बात यह है कि यात्री-सैलानी 16,500 फीट ऊंचे बारालाचा, 15,547 फीट नकिल्ला, 17,480 फीट तंगलांगला और 16,616 फीट ऊंचे लाचुंग दर्रे के खूबसूरत नजारों से रूबरू होंगे। सितंबर 2022 में बस बंद हो गई थी। लेह के लिए 2022 से पूर्व जुलाई में बस सेवा शुरू होती थी। केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंशित शर्मा ने बताया कि निगम ने दिल्ली-लेह छोड़ सभी लंबी रूटों पर बस सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रूट पर तीन चालक और दो परिचालक देते हैं सेवाएं
लेह-दिल्ली रूट पर 30 घंटे के सफर में तीन चालक और दो परिचालक सेवाएं देते हैं। लेह से चलने पर पहला चालक बस को केलांग पहुंचाता है। दूसरा केलांग से सुंदरनगर, तीसरा सुंदरनगर से दिल्ली तक सफर करवाता है। इसमें दो परिचालक सेवाएं देते हैं, पहला परिचालक लेह से केलांग तक तो दूसरा केलांग से दिल्ली तक सेवाएं देता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Himachal: हिमाचल में प्रदूषण प्रमाणपत्र बनाने में लगेगा ग्रीन टैक्स, दोगुना हुई फीस