{"_id":"5ca4c759bdec2214435fc48e","slug":"general-house-congress-mandi-parliamentary-constituency-on-9-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिन होगी कांग्रेस के मंडी संसदीय क्षेत्र की आमसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस दिन होगी कांग्रेस के मंडी संसदीय क्षेत्र की आमसभा
Wed, 03 Apr 2019 08:17 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 Apr 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस (फाइल फोटो)
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव को देखते हुए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मंडी संसदीय क्षेत्र की आमसभा नौ अप्रैल को होगी। इसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने बताया है कि मंडी में होने जा रही कांग्रेस पार्टी की आमसभा में इस संसदीय क्षेत्र की सभी 17 विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
किमटा ने कहा है कि बैठक में सभी विधायक, पूर्व विधायक, डीसीसी, बीसीसी के पदाधिकारियों की उपस्थिति जरूरी होगी। उधर, लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी गुरुवार को कांगड़ा जिला के धर्मशाला में पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेगी।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर घोषणापत्र जारी करेंगे। सदन में कांग्रेस के नेता मुकेश अग्निहोत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुधीर शर्मा के अलावा कई अन्य नेता शामिल रहेंगे। इस अवसर पर कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी पवन काजल की एक बड़ी जनसभा का आयोजन भी होगा।