{"_id":"65f96b1dd3d897f5b3059578","slug":"general-administration-department-withdrawn-from-ias-officer-rakesh-kanwar-after-election-commission-s-orders-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: चुनाव आयोग के आदेशों पर राकेश कंवर से वापस लिया जीएडी, ओंकार को गृह और विजिलेंस का अतिरिक्त जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: चुनाव आयोग के आदेशों पर राकेश कंवर से वापस लिया जीएडी, ओंकार को गृह और विजिलेंस का अतिरिक्त जिम्मा
Tue, 19 Mar 2024 06:08 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 Mar 2024 06:08 PM IST
सार
चुनाव आयोग के आदेशों के बाद आईएएस अधिकारी राकेश कंवर को सचिव सामान्य प्रशासन के पद से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी राकेश कंवर
- फोटो : संवाद
विस्तार
चुनाव आयोग के आदेशों के बाद आईएएस अधिकारी राकेश कंवर को सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के पद से हटा दिया गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। राकेश कंवर वर्तमान में सचिव शिक्षा, पशुपालन और भाषा, कला और संस्कृति के पद पर तैनात है। उनके पास सचिव सूचना एवं जनसंपर्क, एसएडी, एसडब्ल्यूडी और संसदीय मामले विभाग का अतिरिक्त कार्यभार है। इससे पहले सोमवार को आईएएस अधिकारी अभिषेक जैन को गृह सचिव पद से हटाया गया था।
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा को सौंपा गृह विभाग का जिम्मा
प्रदेश सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा को गृह एवं विजिलेंस विभाग का जिम्मा सौंप दिया है। मंगलवार को कार्मिक विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्ति के चलते सोमवार को आईएएस अधिकारी अभिषेक जैन को गृह एवं विजिलेंस सचिव के पद से हटाया गया था। नया गृह सचिव नियुक्त करने के लिए राज्य सरकार ने चुनाव आयोग को तीन अफसरों के नामों का पैनल भेजा था। अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा के पास जल शक्ति और जनजातीय विकास विभाग, राजस्व और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष का भी कार्यभार रहेगा। उधर, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग की नियुक्ति के लिए भी सरकार आयोग को पैनल भेजने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन