{"_id":"625422f07fb1e73e0a04f80f","slug":"gaurav-sharma-said-that-bjp-had-to-change-the-decision-due-to-aap-s-revelations","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: गौरव शर्मा बोले- आप के खुलासे से भाजपा को बदलना पड़ा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत: गौरव शर्मा बोले- आप के खुलासे से भाजपा को बदलना पड़ा फैसला
Mon, 11 Apr 2022 06:15 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 11 Apr 2022 06:15 PM IST
सार
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि आप नेता मनीष सिसोदिया ने भाजपा की शिमला रैली से पहले कहा था कि जयराम को हटाकर अनुराग ठाकुर को सीएम बनाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए उनके घरों में टैग लगाए जा रहे हैं। इससे साफ है कि भाजपा आम आदमी पार्टी से डरी हुई है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला में भाजपा की रैली पर आम आदमी पार्टी ने जवाबी हमला करते हुए कहा कि आप के खुलासे के बाद भाजपा को अपना फैसला बदलना पड़ा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से सीएम जयराम ठाकुर को 2022 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का चेहरा बनाए रखने पर आप ने तंज कसा है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि आप नेता मनीष सिसोदिया ने भाजपा की शिमला रैली से पहले कहा था कि जयराम को हटाकर अनुराग ठाकुर को सीएम बनाया जा रहा है। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम न बदलने का फैसला लिया है और जयराम को ही विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का चेहरा बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन
प्रदेश की जनता ने हिमाचल से चेहरा बदलने की ठान ली है। अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल और पंजाब में हो रहे विकास कार्यों को देखते हुए प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की बहुमत सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की हार और कार्यकर्ताओं के छिटकने के डर से भाजपा शीर्ष नेतृत्व अपना सीएम नहीं बदल पाई। जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे भाजपा को डर सता रहा है कि कहीं कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर दूसरे दलों में न जाएं। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए उनके घरों में टैग लगाए जा रहे हैं। इससे साफ है कि भाजपा आम आदमी पार्टी से डरी हुई है।
विज्ञापन