{"_id":"6abfa153403aaa0b2a0ed7bd","slug":"gaurav-and-kakul-of-dav-school-were-first-in-the-race-competition-shimla-news-c-19-sml1002-796625-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: दौड़ स्पर्धा में डीएवी स्कूल के \nगौरव और काकुल रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: दौड़ स्पर्धा में डीएवी स्कूल के गौरव और काकुल रहीं प्रथम
विज्ञापन
रन फॉर डीएवी में 450 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
डीएवी न्यू शिमला के अनुराग ने हासिल किया दूसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के डीएवी स्कूलों ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से रन फॉर डीएवी मैराथन का आयोजन किया। इस दौड़ का आयोजन गांधी जयंती पर किया गया। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य, फिटनेस, एकता, सेवा और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देना था।
आयोजकों के अनुसार इस मैराथन में शहर के 5 डीएवी स्कूलों के 450 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। डीएवी लक्कड़ बाजार शिमला की प्रधानाचार्य कामना बेरी और डीएवी न्यू शिमला के प्रधानाचार्य राकेश चंदेल ने सीटीओ से हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। छात्रों ने सीटीओ चौक से लेकर विधानसभा चौक तक दौड़ लगाई। प्रतियोगिता में छात्रों की श्रेणी में डीएवी लक्कड़ बाजार के गौरव चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं डीएवी न्यू शिमला के अनुराग ने दूसरा स्थान हासिल किया। डीएवी लक्कड़ बाजार के इषित पाल और दयानंद स्कूल के आदित्य ठाकुर ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की श्रेणी में काकुल ठाकुर ने प्रथम, डीएवी टुटू की आरती ठाकुर ने दूसरा, डीएवी लक्कड़ बाजार की अन्वी वर्मा और डीएवी न्यू शिमला की सौम्या पाल ने संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। मैराथन के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 3100 रुपये की सम्मान राशि दी गई। द्वितीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को 2100 रुपये मिले। तृतीय स्थान हासिल करने वालों को 1100 रुपये की राशि प्रदान की गई। डीएवी विद्यालयों ने इस आयोजन के माध्यम से एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। इस अवसर पर डीएवी लक्कड़ बाजार की प्रधानाचार्य कामना बेरी, न्यू शिमला के प्रिंसिपल राकेश चंदेल, शोघी के प्रिंसिपल लाखवीर सिंह समेत विभिन्न स्कूलों के शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे।