फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gas pipe blast in Ice Factory in Bilaspur Himachal Pradesh

कारखाने में अमोनिया गैस का पाइप फटा, बेहोश होकर गिरा बाइक सवार

Mon, 23 Jul 2018 01:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Mon, 23 Jul 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
Gas pipe blast in Ice Factory in Bilaspur Himachal Pradesh

बिलासपुर शहर की सब्जी मंडी में बर्फ कारखाने में अमोनिया गैस का पाइप फटने से कोहराम मच गया। गैस की चपेट में आने से चलती बाइक का सवार बेहोश होकर गिर गया। वहीं, आसपास के दुकानदारों के लिए भी सांस लेना मुश्किल हो गया। बदहवासी के आलम में दुकानदार आनन फानन दुकानों के शटर बंद कर भागने लगे। बाद में दमकल विभाग की टीम ने सब्जी मंडी की दुकानों और आसपास के रिहायशी मकानों को खाली कराया।

विज्ञापन


शाम को शुरू हुई गैस लीकेज को देर रात तक काबू करने की कोशिशें जारी थीं। पुलिस ने बर्फ फैक्टरी मालिक के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब चार बजे बिलासपुर की सब्जी मंडी में वैद्य बर्फ कारखाने में बर्फ फैक्टरी मालिक बिशनदास और उसका बेटा बर्फ बनाने के लिए अमोनिया गैस भर रहे थे। इसी दौरान सिलिंडर की पाइप फट गई।
विज्ञापन


तेज प्रेशर के साथ गैस लीक होने लगी। पहले फैक्टरी के भीतर और फिर बाहर तक गैस का असर होना शुरू हो गया। सब्जी मंडी में धुएं के गुबार उड़ने लगे। इससे पहले कि कोई समझ पाता, मौके पर मौजूद लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के चल रहा कारखाना

Gas pipe blast in Ice Factory in Bilaspur Himachal Pradesh

आंखों में जलन शुरू हो गई। आनन फानन दुकानें बंद कर हर कोई सब्जी मंडी से बाहर की ओर भागने लगा। महिलाएं और बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार गैस की वजह से चक्कर खाकर नीचे गिर गया। वहीं, कुछ दूर ऑटो में बैठी युवतियां भी जोर-जोर से चिल्लाने लगीं।

सभी को सांस लेने में मुश्किल हो रही थी। उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने फौरन कारखाने के शीशे तोड़कर गैस को बाहर निकाला। गैस का रिसाव इतना ज्यादा हो चुका था कि स्थिति को काबू करने में टीम देर रात तक लगी रही। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

गैस रिसाव मामले की प्रारंभिक जांच के अनुसार बर्फ के कारखाने का लाइसेंस नहीं है। इसके अलावा गैस भरने के लिए एक्सपर्ट फोरमैन की जरूरत होती है। लेकिन मालिक और उसका बेटा खुद ही गैस भरने का काम कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed