फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Garveg Bill given at home from july

शहरवासियों को अगले महीने घर पर मिलेंगे कूड़ा बिल

Tue, 22 Jun 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Garveg Bill given at home from july
Garveg Bill given at home from july
नगर निगम प्रशासन ने लिया फैसला, डिफाल्टरों के अलावा बाकी लोगों को भी देंगे बिल
विज्ञापन

लोग घर पर ही कर सकेंगे भुगतान, दस करोड़ से अधिक है कूड़ा बिल लंबित
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को अगले महीने कूड़े के बिल घर पर मिलेंगे। शहर में कूड़े के लंबित बिलों की वसूली करने के लिए नगर निगम ने सभी लोगों को कूड़े के बिल जारी करने का फैसला लिया है।
जुलाई में शहरवासियों को कूड़े के बिल मोबाइल मैसेज के अलावा सुपरवाइजर घर पर भी देंगे। लोग इन सुपरवाइजरों के पास अपने बिल का भुगतान कर सकते हैं। कुछ दिन पहले सुपरवाइजरों के साथ हुई नगर निगम प्रशासन की बैठक में सिर्फ डिफाल्टरों को कूड़े के बिल जारी करने का फैसला लिया था। लेकिन अब सभी लोगों को बिल देने का फैसला लिया है ताकि जुलाई तक सभी लोगों के बिलों का रिकॉर्ड रखा जा सके। हालांकि, अभी सिर्फ जुलाई में ही बिल घर पर देने की तैयारी है। इसके बाद के बिल लोगों को पहले की तरह मोबाइल मैसेज पर दिए जाएंगे। निगम की स्वास्थ्य शाखा बिल प्रिंट करने की तैयारी कर रही है। नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने बताया कि जुलाई तक सभी लोगों को घर पर ही बिल दिए जाएंगे। यह बिल सुपरवाइजरों के जरिये जारी होंगे। लोग सुपरवाइजरों के पास अपने लंबित बिल का भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन

शहर में करीब 60
हजार उपभोक्ता
शहर में करीब 60 हजार भवन मालिक और किरायेदार नगर निगम की डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना से जुड़े हैं। इन्हें अब तक ऑनलाइन ही मोबाइल मैसेज के जरिये कूड़े के बिल भरे जा रहे हैं। हजारों लोग ऐसे भी हैं जिन्हें हर महीने कूड़े के बिल नहीं मिल रहे। ऐसे में ये बिल भी जमा नहीं कर रहे हैं। नगर निगम को शहर में कूड़ा शुल्क के तौर पर करीब दस करोड़ रुपये की रिकवरी करनी है। निजी भवनों के अलावा कई सरकारी महकमे भी ऐसे हैं जिनसे कई सालों का कूड़ा शुल्क लिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed